Pranit More Appeared Before The National Commission For Women: 370 रुपये की बिरयानी का विवाद शांत होने का नाम नहीं ले रहा है और इस विवाद में कॉमेडियन प्रणित मोरे (Pranit More) बुरी तरह फंस गए हैं। प्रणित मोरे के शो में 23 साल के हिमांशु जांगड़ा ने अपनी डेटिंग लाइफ का एक घटिया किस्सा बताया, जिस पर प्रणित मोरे भी हंसते हुए दिखाई दिए। ये घटना प्रणित के करियर की सबसे बड़ी गलती बन गई। प्रणित पहले तो काफी ट्रोल हुए और अब वह राष्ट्रीय महिला आयोग के सामने पेश हुए हैं, जहां पर वह मीडिया से अपना मुंह छुपाते हुए नजर आए। (टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: फेक MMS वायरल होने पर Shilpa Shinde ने सालों बाद तोड़ी चुप्पी, मां को मिली बेइज्जती पर बयां किया दर्द)
महिला आयोग के सामने पेश हुए प्रणित मोरे
प्रणित मोरे 22 जून यानी रविवार को राष्ट्रीय महिला आयोग के सामने पेश हुए। इस मौके पर कॉमेडियन ब्लैक मास्क से अपना चेहरा पूरा ढक कर आए। प्रणित ने पैपराजी से किसी भी तरह की बात नहीं की। वह अपने करीबी के साथ आए और सीधा आयोग की बिल्डिंग में दाखिल हो गए। प्रणित के बाद यहां पर हिमांशु जांगड़ा भी आए। हिमांशु भी अपने करीबी के साथ पहुंचे। वह भी मीडिया से बचते बचाते सीथा बिल्डिंग की तरफ गए। दोनों का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें हिमांशी और प्रणित बिना मीडिया की तरफ देखे अंदर जाते हुए नजर आए। (टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: 'मुझे मजा नहीं आता...', Sayantani Ghosh ने एकता कपूर के शो Naagin का उड़ाया मजाक? अपने शो की तारीफ की)
pranit more (photo credit- instagram)
