टीवी मसाला

'मुझे मजा नहीं आता...', Sayantani Ghosh ने एकता कपूर के शो Naagin का उड़ाया मजाक? अपने शो की तारीफ की

Sayantani Ghosh On Naagin: एक्ट्रेस सायंतनी घोष ने नागिन पर अपनी राय रखी हैं। एक्ट्रेस एक समय पर नागिन शो कर चुकी हैं। ऐसे में सायंतनी घोष ने एकता कपूर की नागिन फ्रेंचाइजी पर अपनी राय रखी।

Image

Sayantani Ghosh-naagin (photo credit- instagram)

Sayantani Ghosh Take A Dig A Modern Naagin: टीवी क्वीन एकता कपूर ने अपने शो नागिन में समय के साथ काफी सारे बदवाल किए हैं। इस शो के सात सीजन आ गए हैं और एकता कपूर (Ekta Kapoor) जल्द ही आठवें सीजन की तैयारियों में लग जाएंगी। नागिन का पहला सीजन सिर्फ कहानी और एक्टिंग के दम पर बना था, तो वहीं सातवें सीजन में वीएफएक्स का तड़का लगाया गया था, जिसका मजाक एक्ट्रेस सायंतनी घोष ने उड़ाया है। सायंतनी घोष ने नागिन शो कर चुकी हैं। वह टीवी की पहली नागिन हैं और ऐसे में उन्होंने अपने शो की खासियत बताई है। (टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Samay Raina संग खत्म हुआ मुकेश खन्ना का विवाद? कॉमेडियन को 'कुत्ते की दुम' कहने के बाद किया साथ काम)

    सायंतनी घोष ने नागिन शो पर की बात

    सायंतनी घोष ने हाल ही में टेली चक्कर को खास इंटरव्यू दिया है, जिसमें उन्होंने अपने करियर और नागिन शो के बारे में खुलकर बात की। सायंतनी ने सबसे पहले नागिन के लिए अपनी कास्टिंग के बारे में बताया। एक्ट्रेस के मुताबिक, नागिन शो के लिए एक्ट्रेस की तलाश काफी महीनों से हो रही थी और उन्होंने आगे से इस शो के लिए ऑडिशन भी नहीं दिया था। चैनल हेड ने सोशल मीडिया पर उनकी फोटो देखी और उनकी आंखों के दम पर उन्हें ये रोल मिला। एक्ट्रेस ने बताया कि मेकर्स को एक्ट्रेस में देसीपना चाहिए था। उन्हें बॉडीलेंग्वेज का भी काफी ध्यान रखना था और मेकर्स को मुझमें वो चीज मिली। (टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Yeh Rishta Kya Kehlata Hai 7 Twist: जिंदा लाश बनकर रह जाएगा अरमान? दिशा के सामने होगा ऋषभ का पर्दाफाश)
    naagin

    naagin (photo credit- instagram)

    अपने नागिन शो की तारीफ की

    इस इंटरव्यू में सायंतनी घोष से आज के नागिन के बारे में सवाल किया गया। उनसे पूछा गया कि दोनों नागिन को कंपेयर किया जाए। अभी वीएफएक्स ज्यादा है स्टोरी कम है। इस पर आपका क्या कहना है? इस पर एक्ट्रेस ने कहा, 'अब सारे अंदर है। अब बजट सबसे बड़ा अंदर है। अब ऐसे कई शोज आते हैं और आपके पास जितना बजट होता है तो आप उतना ही अपने शो को ऊपर लेकर जाते हैं। हां, लेकिन वीएफएक्स का काम बढ़ा दिया है और मुझसे पर्सनली पूछा जाएगा तो मुझे मजा नहीं आता वीएफएक्स देखने में। मैंने जब नागिन शूट किया था तो हमने असली के सांप के साथ शूट किया था और कई सारे मजेदार किस्से हुए थे।' इस मौके पर एक्ट्रेस ने सेट के मजेदार किस्से बताए कि कैसे शूटिंग से जुड़े लोग सांप को खाना खिलाते थे और फिर उनका शूटिंग के लिए तैयार होने का इंतजार किया जाता था।
    Kavita
    कविताauthor

    कविता टाइम्स नाउ नवभारत डिजीटल के एंटरटेनमेंट डेस्क में बतौर चीफ कॉपी एडिटर की पोस्ट पर काम कर रही है. पत्रकारिता के क्षेत्र डिप्लोमा हासिल करने के बाद कविता ने मनोरंजन के क्षेत्र में कदम रखा, जहां पर वह टीवी पत्रकारिता के क्षेत्र में लंबे समय से काम कर रही है. टीवी के क्षेत्र में कविता की मजबूत पकड़ है. इस क्षेत्र में कविता को फिल्म, टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी अपडेट्स को सरल भाषा में और सटीक जानकारी के साथ पेश करने के लिए जानी जाती हैं. कविता ने अब तक 6,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं. मनोरंजन पत्रकारिता में तेजी से आ रहे बदलाव पर पैनी नजर रखना और समय पर हर सटीक खबर की जानकारी देना कविता की खासियत है.

    और पढ़ें
    End of Article