Shilpa Shinde On MMS Controversy: टीवी एक्ट्रेस शिल्पा शिंदे (Shilpa Shinde) अपने बयानों से विवादों का हिस्सा बन जाती हैं। हाल ही में शिल्पा ने खुलासा किया था कि उन्होंने 11 साल पहले प्रोड्यूसर पर झूठा यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया था। अपने इस खुलासे के बाद शिल्पा खूब ट्रोल हुईं। अब एक्ट्रेस ने अपने एमएमएस कांड पर खुलकर बात की है, जिस वजह से एक्ट्रेस की काफी बदनामी हुई थी। शिल्पा ने सबसे पहले तो यही बताया कि कैसे उनके नकली एमएमएस वायरल किए गए और इस वजह से उनकी मां को भी शर्मिंदगी का सामना करना पड़ा। शिल्पा के मुताबिक, आज भी उन्हें एमएमएस से जुड़े सवालों का सामना करना पड़ता है। (टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Samay Raina संग खत्म हुआ मुकेश खन्ना का विवाद? कॉमेडियन को 'कुत्ते की दुम' कहने के बाद किया साथ काम)
शिल्पा शिंदे ने एमएमएस कांड पर की बात
शिल्पा शिंदे ने हाल ही में गलाटा इंडिया से खास बातचीत की, जिसमें एक्ट्रेस ने एमएमएस कांड से जुड़े सवाल का जवाब देते हुए बताया कि उन्हें इन सबसे से काफी शर्मिंदगी का सामना करना पड़ा। शिल्पा शिंदे ने बताया कि उन्हें एक प्रेस कॉन्फ्रेस में एमएमएस के बारे में पता चला था। शिल्पा ने कहा मेरी एक प्रेस कॉन्फ्रेंस चल रही थी और तब एक मीडियाकर्मी का मेरे पास फोन आया और उसने मुझसे पूछा कि क्या आपने वो क्लिप देखा है। तब मैंने भी कहा कि कौन सा क्लिप। इसके बाद मेरे पास वो क्लिप आया। मुझे लगा वो क्लिप किसी ड्रेस ट्रायल रूप का है, लेकिन जैसे ही मैंने वीडियो चलाया तो एक लड़का लड़की बेड पर थे। मैंने वीडियो तुरंत बंद कर दिया और पूछा कि कौन है ये? तब सामने वाले ने कहा कि ये वीडियो आपका है। (टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: 'मुझे मजा नहीं आता...', Sayantani Ghosh ने एकता कपूर के शो Naagin का उड़ाया मजाक? अपने शो की तारीफ की
shilpa shinde (photo credit- instagram)
