टीवी मसाला

Parineetii: डायरेक्टर संग बहस के चक्कर में शो छोड़कर चले गए Ankur Verma, खुद बताया मामले का सच

Parineetii Fame Ankur Verma On Rumor Of Leaving Set After Argument With Director: टीवी के धमाकेदार सीरियल 'परिणीति' को लेकर खबर आ रही है कि डायरेक्टर संग गहमा-गहमी के कारण अंकुर वर्मा बीच शूटिंग में ही सेट छोड़कर चले गए थे। इस मामले पर अब खुद एक्टर ने चुप्पी तोड़ी है।

Image

'परिणीति' की शूटिंग बीच में ही छोड़कर चले गए अंकुर वर्मा?

Parineetii Fame Ankur Verma On Rumor Of Leaving Set After Argument With Director: टीवी के धमाकेदार सीरियल 'परिणीति' ने कई सालों से छोटे पर्दे पर कब्जा जमाया हुआ है। आंचल साहू, अंकुर वर्मा और तनवी डोगरा का 'परिणीति' अक्सर सुर्खियों में बना रहता है। शो को लेकर खबर आ रही थोी कि जल्द ही इसमें 20 साल का जनरेशन लीप आने वाला है, जिसके बाद इसकी कहानी नए सिरे से शुरू होगी। लेकिन उससे पहले 'परिणीति' में कई चौंकाने वाले महाट्विस्ट भी आ रहे हैं, जिसने दर्शकों को सीरियल से बखूबी बांधा हुआ है। हालांकि इन सब में ही 'परिणीति' से जुड़ी एक और खबर सामने आई है कि सेट पर अंकुर वर्मा (Ankur Verma) की डायरेक्टर संग लड़ाई हो गई, जिसके बाद वह बीच शूटिंग में ही सेट छोड़कर चले गए।

'परिणीति' में अंकुर वर्मा (Ankur Verma) राजीव की भूमिका अदा कर रहे हैं। शो से जुड़े सूत्रों का कहना है कि शूटिंग के बीच ही अंकुर वर्मा और डायरेक्टर की बहस शुरू हो गई, जो देखते ही देखते काफी ज्यादा बढ़ गई। स्थिति इस कदर गंभीर हो गई कि अंकुर वर्मा गुस्से में सेट छोड़कर ही चले गए। इस मामले को लेकर मीडिया ने अंकुर वर्मा से भी सवाल किया। हालांकि एक्टर का कहना है कि उनके और डायरेक्टर के बीच ऐसा कुछ भी नहीं हुआ है।

अंकुर वर्मा (Ankur Verma) ने मामले की सच्चाई बताते हुए कहा, "मेरी तबीयत उस दिन ठीक नहीं थी और सेट पर उस वक्त कोई भी बहस नहीं हुई थी। इस तरह की रिपोर्ट बिल्कुल भी सच नहीं है।" अंकुर वर्मा की बातों से कहा जा सकता है कि सेट पर सब सही था। हालांकि इस रिपोर्ट ने फैंस को हैरान करने में कोई कसर नहीं छोड़ी थी। बता दें कि 'परिणीति' में लीप के बाद भी आंचल साहू और तनवी डोगरा के बने रहने की बात सामने आई थी। लेकिन इसपर आधिकारिक रूप से कुछ भी कहना मुश्किल है।

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article