Parineetii Taking Generation Leap: टीवी सीरियल 'परिणीति' अपने ट्विस्ट और टर्न्स की वजह से काफी सुर्खियों में रहता है। कलर्स टीवी के इस सीरियल की कहानी दोन दोस्त नीति और परी की है जिसे एक ही लड़के से प्यार होता है और दोनों शादी भी कर लेती हैं। दोनों के बीच दोस्ती का रिश्ता सौतन से बदल जाता है। परी दोस्त के लिए अपने सच्चे प्यार संजु को नीति संग बांट लेती है। आए दिन कहानी में नए ट्विस्ट और टर्न्स आते है जिसे देख दर्शक भी काफी खुश होते हैं। इस बीच खबर सामने आई है कि सीरियल से जुड़ा मेकर्स ने बड़ा फैसला लिया है।
जल्द ही सीरियल 'परिणीति' (Parineetii) में 20 साल का जनरेशन लीप लाया जाएगा। काफी समय से सीरियल टीआरपी की मार झेल रहा है और चैनल की वार्निंग के बाद मेकर्स ने ये बड़ा कदम उठाया। सिर्फ इतना ही नहीं उड़ते-उड़ते खबर सामने आई है कि इस समय दिखाई जा रही स्टारकास्ट को भी रिप्लेस किया जाएगा। इसका मतलब साफ है अब लीप के बाद तन्वी डोगरा (Tanvi Dogra), आंचल साहू (Anchal Sahu) और अंकुर वर्मा (Ankur Verma) लीड रोल में नजर नहीं आएंगे। मेकर्स के फ्रेश कहानी के साथ दोबारा छोटे परदे पर कमबैक करेंगे जो देखना काफी दिलचस्प होने वाला है।
हालांकि अभी तक सीरियल 'परिणीति' के मेकर्स और कलाकारों की तरफ से इन खबरों पर कोई औपचारिक बयान सामने नहीं आया है। तन्वी, आंचल और अंकुर के फैंस इस फैसले से बिल्कुल भी खुश नहीं है। इस लैस एपिसोड कब आएगा और कौन-कौन से नए चेहरे देखने को मिलेंगे इसकी जानकारी अभी सामने नहीं आई है। बता दें सीरियल 'परिणीति' साल 2022 में शुरू हुआ था।
