Naagin 7 VFX Blunder: एकता कपूर का सीरियल नागिन 7 (Naagin 7 ) इन दिनों ट्रोलिंग का हिस्सा बना हुआ है। नागिन 7 के बीते वीकेंड के एपिसोड में भारी गलती पकड़ी गई। हाल ही में ऑन एयर हुए एपिसोड में देखने के लिए मिला था कि एक शॉट में गलती से वीएफएक्स का इस्तेमाल नहीं किया गया था, जिस वजह से सेट पर इस्तेमाल होने वाले ब्लू कर्टन वाला सीन ही सीधा ऑन एयर हो गया। इस वजह से मेकर्स बुरी तरह ट्रोल हो रहे हैं। सोशल मीडिया पर एकता कपूर के शो का मजाक उड़ाया जा रहा है और अब इस पर प्रियंका चाहर चौधरी (Priyanka Chahar Chaudhary) ने चुप्पी तोड़ी है। (ये भी पढ़ें: Archana Puran Singh ने किया छोटी बहू का ग्रैंड वेलकम, GF को गोद में लेकर आए आयुष्मान; देखता रह गया परिवार)
नागिन 7 में हुई गलती पर बोलीं प्रियंका चाहर चौधरी
प्रियंका चाहर चौधरी नागिन 7 में लीड रोल निभा रही हैं और शो के जिस सीन में गलती हुई है वो प्रियंका चाहर चौधरी का ही था। उस सीन में फैंस को साफ दिख गया कि मेकर्स वीएफएक्स की मदद से कैसे प्रियंका को नागिन लुक देते हैं और नागिन कैसे अपने दुश्मनों से बदला लेती है। एपिसोड की एटिडिंग में हुई इस गलती पर प्रियंका चाहर चौधरी ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने इस स्थिति को 'ह्यूमन एरर' बताया जो किसी से भी हो सकता है। उन्होंने कहा कि ऐसी गलतियां कभी-कभी हो जाती हैं, लेकिन टीम इस पर काम कर रही है ताकि भविष्य में ऐसी स्थिति दोबारा न आए। (ये भी पढ़ें: Khatron Ke Khiladi 15: खतरनाक स्टंट से आग लगाएंगी Yeh Hai Mohabbatein की छोटी रूही, शो में एंट्री पक्की?)
NAAGIN 7 (Photo Credit- instagram)
