टीवी मसाला

Archana Puran Singh ने किया छोटी बहू का ग्रैंड वेलकम, GF को गोद में लेकर आए आयुष्मान; देखता रह गया परिवार

Archana Puran Singh Son Aayushmaan Girlfriend Samiksha: अर्चना पूरण सिंह अपने घर छोटी बहू ले आई हैं। एक्ट्रेस के परिवार का नया व्लॉग सामने आया है, जिसमें अर्चना बेटे आर्यमान की होने वाली पत्नी का स्वागत कर रही हैं।

Image

archana puran singh family (photo Credit- You tube)

Archana Puran Singh Son Aayushmaan Girlfriend Samiksha: अर्चना पूरण सिंह अपने परिवार से जुड़ी हर खुशखबरी सोशल मीडिया पर जरूर बताती हैं। वह अपने ब्लॉग में छोटी छोटी बात का खुलासा करती हैं और अब अर्चना ने अपनी सबसे बड़ी खुशी के बारे में बताया है। अर्चना पूरण सिंह (Archana Puran Singh) अपनी बड़ी बहू के बाद छोटी बहू भी घर ले आई हैं। अर्चना के बड़े बेटे आर्यमन सेटी अपनी मंगेतर योगिता के साथ ही घर में रहते हैं। अब अर्चना पूरण सिंह ने अपने छोटे बेटे आयुष्मान सेठी (Aaryamann Sethi) की गर्लफ्रेंड और होने वाली छोटी बहू समीक्षा का घर में जोरदार स्वागत किया है, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर धड़ल्ले से वायरल हो रहा है। (ये भी पढ़ें: Yeh Rishta Kya Kehlata Hai 7 Twist: अभिरा के पैरों में गिड़गिड़ाएगा अरमान, माफी के लिए पत्नी के सामने रगड़ेगा नाक)

अर्चना पूरण सिंह के घर में आई छोटी बहू

अर्चना पूरण सिंह के छोटे बेटे आयुष्मान के लेटेस्ट व्लॉग से पता चला है कि वह अपनी गर्लफ्रेंड समीक्षा को घर लेकर आ गए हैं और अर्चना ने अपनी छोटी बहू का दिल खोलकर स्वागत किया है। व्लॉग समीक्षा के पुराने घर से ही शुरू होता है, जहां पर आयुष्मान उन्हें लेने पहुंचते हैं। आयुष्मना के साथ आर्यमन और योगिता भी होती हैं। तीनों मिलकर समीक्षा को लेकर जाते हैं। इस मौके पर समीक्षा के हाथ में एक कॉफी मशीन होती है, जिसके लिए वह मजाक करते हुए कहती हैं, 'ये दहेज है।' इस पर आर्यमन भी बोलते हैं, 'पापा इस चीज से बहुत ज्यादा खुश होंगे और इस चीज की घर में बहुत जरूरत भी है।' ये सुनकर सब लोग हंसने लगते हैं। (ये भी पढ़ें: Khatron Ke Khiladi 15: खतरनाक स्टंट से आग लगाएंगी Yeh Hai Mohabbatein की छोटी रूही, शो में एंट्री पक्की?)

    शादी से पहले साथ रहेंगे बेटे-बहू

    व्लॉग का असली मजा तब आता है जब समीक्षा को लेकर तीनों घर पहुंच जाते हैं और आयुष्मान फिल्मी अंदाज में अपनी गर्लफ्रेंड समीक्षा की एंट्री घर में करवाते हैं। वह समीक्षा को गोद में उठा लेते हैं और धीरे धीरे आगे बढ़ते हैं। घर की बालकनी में खड़ी अर्चना पूरण सिंह ये सब कुछ देखती हैं और जोर-जोर से तालियां बजाती हैं। योगिता और आर्यमन भी इस मौके पर काफी खुश दिखते हैं। हालांकि, सेठी परिवार का मस्ती मजाक यहां खत्म नहीं होता। वीडियो में आर्यमान ये भी खुलासा करते हैं कि उन्हें समीक्षा को गोद में उठाने का आइडिया अपने पिता परमीत से मिला है। वह शादी के बाद अर्चना को गोद में उठाकर चार मंजिल तक चढ़े थे। वहीं, वीडियो के आखिर में आर्यमान और समीक्षा का कमरा भी दिखाया जाता है जिसे आयुष्मान ने पूरी तरह रेनोवेट करवाया है।
    Kavita
    कविता author

    कविता टाइम्स नाउ नवभारत डिजीटल के एंटरटेनमेंट डेस्क में बतौर चीफ कॉपी एडिटर की पोस्ट पर काम कर रही है. पत्रकारिता के क्षेत्र डिप्लोमा हासिल करने के बा... और देखें

    End of Article