टीवी मसाला

Khatron Ke Khiladi 15: खतरनाक स्टंट से आग लगाएंगी Yeh Hai Mohabbatein की छोटी रूही, शो में एंट्री पक्की?

Khatron Ke Khiladi 15: शो खतरों के खिलाड़ी 15 की कंटेस्टेंट्स लिस्ट सामने आ गई है। अब दावा है कि टीवी की क्यूट एक्ट्रेस रुहानिका धवन भी शो में एंट्री ले सकती है। फैंस उन्हें देखने के लिए एक्साइटेड हैं।

Image

Ruhaanika Dhawan in Khatron Ke Khiladi 15 (Photo Credit- Instagram)

Khatron Ke Khiladi 15 Contestant: रोहित शेट्टी का स्टंट बेस्ड रियलिटी शो खतरों के खिलाड़ी 15 (Khatron Ke Khiladi 15) के कई कंटेस्टेंट्स के नाम का खुलासा हो गया है। टीवी के कई कलाकार इस बार शो में खतरनाक स्टंट करते हुए नजर आएंगे। इस बार मेकर्स ओल्ड कंटेस्टेंट्स का भी तड़का लगाने वाले हैं, जिनके नाम का भी खुलासा हो गया है। इस बीच अब एक और कंटेस्टेंट के नाम का खुलासा हुआ है। दावा है कि टीवी सीरियल ये है मोहब्बतें से घर घर में मशहूर हुई छोटी रूही खतरनाक शो करने वाली है। एक्ट्रेस रुहानिका धवन (Ruhanika Dhawan) इस शो में धमाका करने आ सकती हैं। (ये भी पढ़ें: तनाव में Mahhi Vij, कमबैक शो Seher Hone Ko Hai को रातों-रात मारेंगी लात? पोस्ट से फैंस के बीच मचाई हलचल)

    खतरों के खिलाड़ी में धमाका करेगी टीवी की रूही

    खतरों के खिलाड़ी 15 से जुड़ी कई सारी रिपोर्ट्स सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। इन रिपोर्ट्स में कंटेस्टेंट्स लिस्ट हैं। इसी बीच, अब मीडिया रिपोर्ट्स में रुहानिका धवन का नाम भी सामने आया है। दावा है कि 18 साल की रुहानिका धवन अपना कमबैक करने जा रही हैं और उन्होंने अपने कमबैक के लिए खतरों के खिलाड़ी 15 को चुना है। इस शो के मेकर्स से उनकी बातचीत चल रही है और मेकर्स उन्हें शो में लाने की पूरी कोशिश कर रहे हैं। बता दें कि अगर रुहानिका इस सीजन का हिस्सा बनती हैं तो वह खतरों के खिलाड़ी 15 की सबसे छोटी कंटेस्टेंट होंगी। वह महज 18 साल की हैं और बाकी तमाम कंटेस्टेंट्स उनसे बढ़े होंगे। (ये भी पढ़ें: Yeh Rishta Kya Kehlata Hai 7 Twist: अभिरा के पैरों में गिड़गिड़ाएगा अरमान, माफी के लिए पत्नी के सामने रगड़ेगा नाक)
    ruhaanika dhawan in khatron ke khiladi 15

    ruhaanika dhawan in khatron ke khiladi 15 (Photo Credit- instagram)

    कौन कौन होगा शो में हिस्सा

    बता दें कि खतरों के खिलाड़ी 15 जून और जुलाई के बीच टीवी पर ऑनएयर हो जाएगा। इस बार भी शो की शूटिंग इंडिया से बाहर होने वाली है लेकिन अब तक मेकर्स की तरफ से इस पर कोई अपडेट नहीं आया है। शो के कंटेस्टेंट्स की एक लिस्ट सामने आ गई है। इस शो में गौरव खन्ना, शगुन शर्मा, अविका गोर, हर्ष गुजराल, जैस्मिन भसीन, ऑरी, अविनाश मिश्रा, फरहाना भट्ट, विशाल आदित्य सिंह, ऋत्विक धनजानी, करण वाही और रुबीना दिलैक धमाका करने वाले हैं। गौरव लगातार इस शो के बारे में बात कर रहे हैं। वह हाल ही में शो में जाने से पहले गणपति बप्पा के दर्शन करने भी पहुंचे थे।
    Kavita
    कविताauthor

    कविता टाइम्स नाउ नवभारत डिजीटल के एंटरटेनमेंट डेस्क में बतौर चीफ कॉपी एडिटर की पोस्ट पर काम कर रही है. पत्रकारिता के क्षेत्र डिप्लोमा हासिल करने के बाद कविता ने मनोरंजन के क्षेत्र में कदम रखा, जहां पर वह टीवी पत्रकारिता के क्षेत्र में लंबे समय से काम कर रही है. टीवी के क्षेत्र में कविता की मजबूत पकड़ है. इस क्षेत्र में कविता को फिल्म, टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी अपडेट्स को सरल भाषा में और सटीक जानकारी के साथ पेश करने के लिए जानी जाती हैं. कविता ने अब तक 6,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं. मनोरंजन पत्रकारिता में तेजी से आ रहे बदलाव पर पैनी नजर रखना और समय पर हर सटीक खबर की जानकारी देना कविता की खासियत है.

    और पढ़ें
    End of Article