Mouni Roy On Divorce With Suraj Nambiar: एक्ट्रेस मौनी रॉय ने अपनी एक्टिगं और अंदाज से लोगों का खूब दिल जीता है। मौनी रॉय अपनी निजी जिंदगी के लिए बीते कई दिनों से सुर्खियों में बनी हुई हैं। वहीं उनके करियर की बात करें तो हाल ही में वह 'अब होगा हिसाब' सीरीज में नजर आईं। इस सीरीज में मौनी रॉय के साथ-साथ शहीर शेख, अविनाश मिश्रा और एक्ट्रेस निमृत कौर आहलुवालिया भी दिखाई दीं। यूं तो मौनी रॉय की सीरीज रिवेंज और थ्रिलर से भरपूर है। लेकिन मौनी रॉय ने अपने इंटरव्यू में बताया कि उनके मन में बदले की भावना बिल्कुल भी नहीं रहती। वह लोगों को माफ करके आगे बढ़ने में विश्वास रखती हैं। (टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Alliance का धमाकेदार ट्रेलर हुआ रिजील, मेकर्स ने 8 जोड़ियों का किया ऐलान; कितने दिन चलेगा शो?)
बदले में विश्वास नहीं रखतीं मौनी रॉय
टेली रिपोर्टर की एक रिपोर्ट के मुताबिक, मौनी रॉय ने अपने लेटेस्ट इंटरव्यू में बताया है कि वह चीजों से निकल पाती हैं। इस मौके पर मौनी ने हीलिंग, धोखे और माफी के बारे में बात की है। मौनी रॉय ने कहा, 'अगर आप इसे जाने नहीं देंगे, तो सबसे ज्यादा तकलीफ आपको ही होगी। उन्होंने बताया कि अब वह नाराजगी को मन में बैठाकर रखने में यकीन नहीं रखती हैं। उनका मानना है कि अगर आप ऐसा करते हो तो आप जलता हुआ कोयला हाथ में लेकर रखते हैं, जिससे आपको ही चोट लगेगी। ऐसे में उसे छोड़ने में ही भलाई है। (टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: 'मुझे मजा नहीं आता...', Sayantani Ghosh ने एकता कपूर के शो Naagin का उड़ाया मजाक? अपने शो की तारीफ की)
