टीवी मसाला

Mouni Roy-Suraj Nambiar शादी के 4 साल बाद हुए अलग? बेस्ट फ्रेंड दिशा पाटनी के इस कदम ने दिया हिंट

Disha Patani Hint On Mouni Roy-Suraj Nambiar Separation: टीवी और बॉलीवुड में पहचान बनाने वाली मौनी रॉय की शादी में अबनबन की खबरें आ रही हैं। वहीं अब दिशा पाटनी के एक कदम ने इन अफवाहों को हवा दी है।

Image

मौनी रॉय और सूरज नांबियार के अलग होने पर दिशा पाटनी का बड़ा हिंट (फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम)

Disha Patani Hint On Mouni Roy-Suraj Nambiar Separation: टीवी से लेकर बॉलीवुड में अपनी पहचान बनाने वाली मौनी रॉय हाल ही में लाइमलाइट में आ गई हैं। मौनी रॉय अपनी शादीशुदा जिंदगी के कारण चर्चा में आ गई हैं। मौनी रॉय और सूरज नांबियार के शादी के चार साल बाद अलग होने की अटकलें लग रही हैं। ये अटकलें दोनों के इंस्टाग्राम पर एक-दूजे को अनफॉलो करने के बाद लगनी शुरू हुईं। वहीं इन सबके बीच अब दिशा पाटनी के एक कदम ने मौनी रॉय और सूरज नांबियार के तलाक की अफवाहों को और हवा दी है। दिशा पाटनी (Disha Patani) के कदम से फैंस को यकीन होने लगा है कि मौनी रॉय (Mouni Roy) और सूरज नांबियार (Suraj Nambiar) के रिश्तों में वाकई खटास आ गई है। यह भी पढ़ें: दो रिवाजों से शादी करके भी नहीं टिकी इन सितारों की गृहस्थी, अब मौनी रॉय-सूरज नांबियार के रिश्ते पर मंडराया काल

दिशा पाटनी के इस कदम ने दिया बड़ा हिंट

मौनी रॉय (Mouni Roy) और दिशा पाटनी एक-दूजे की बेस्ट फ्रेंड हैं। दोनों को न सिर्फ इवेंट्स में बल्कि अक्सर वैकेशन पर भी साथ देखा जाता है। मौनी रॉय और सूरज नांबियार ने तो एक-दूसरे को इंस्टाग्राम पर अनफॉलो किया ही। वहीं अब दिशा पाटनी ने भी इंस्टाग्राम पर सूरज नांबियार को अनफॉलो कर दिया है। दिशा पाटनी के ऐसा करने के बाद से लोगों को यकीन हो गया है कि मौनी रॉय और सूरज की शादी मुश्किल दौर से गुजर रही है। हालांकि शादी में अनबन की अफवाहों पर अभी तक मौनी रॉय या सूरज नांबियार की ओर से कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है। यह भी पढ़ें: पहली नजर में सूरज नांबियार पर दिल हार गई थीं Mouni Roy, 3 साल की डेटिंग के बाद बसाया घर; अब मचा गृहस्थी में बवाल

mouni roy

फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

कब हुई थी मौनी रॉय-सूरज नांबियार की शादी

बता दें कि मौनी रॉय (Mouni Roy) और सूरज नांबियार की पहली मुलाकात दुबई में न्यू ईयर ईव पर एक क्लब में हुई थी। मौनी रॉय और सूरज नांबियार ने 3 साल की डेटिंग के बाद जनवरी, 2022 में शादी रचाई थी। मौनी रॉय और सूरज नांबियार की शादी गोवा में मलयाली और बंगाली रीति-रिवाजों से हुई थी। उनकी शादी में परिवार और खास दोस्तों ने मौजूदगी दर्ज कराई थी। लेकिन इंस्टाग्राम पर सूरज नांबियार को अनफॉलो करने के साथ ही मौनी रॉय ने पति संग सारी पोस्ट भी सोशल मीडिया से डिलीट कर दी है।

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article