Mouni Roy Love Story With Suraj Nambiar: बॉलीवुड और टीवी की मशहूर एक्ट्रेस मौनी रॉय ने अपनी एक्टिंग और अंदाज से लाखों लोगों का दिल जीता है। लेकिन हाल ही में मौनी रॉय अपनी शादीशुदा जिंदगी के कारण चर्चा में आ गई हैं। मौनी रॉय और सूरज नांबियार ने सोशल मीडिया पर एक-दूजे को अनफॉलो कर दिया है। इतना ही नहीं, एक्ट्रेस ने पति संग अपनी पोस्ट तक डिलीट कर दी है, जिसके बाद से ही मौनी के तलाक की अटकलें लग रही हैं। लेकिन बता दें कि दोनों की लव स्टोरी बेहद शानदार अंदाज में शुरू हुई थी। तो चलिए एक नजर डालते हैं मौनी रॉय और सूरज नांबियार की प्रेम कहानी पर-
मौनी रॉय और सूरज नांबियार की पहली मुलाकात न्यू ईयर ईव पर दुबई में हुई थी। दोनों की मुलाकात पूरी तरह से अजनबी के तौर पर हुई थी। यहां तक कि उनका अपना कोई कॉमन दोस्त भी नहीं था। लेकिन यहीं से ही मौनी रॉय और सूरज नांबियार की कहानी शुरू हो गई थी।
बताया जाता है कि मौनी रॉय पहली नजर में ही सूरज नांबियार को दिल दे बैठी थीं।अपनी प्रेम कहानी के बारे में मौनी रॉय ने कहा था, "ये एक टिपीकल लड़के और लड़की की मुलाकात थी और हमें एहसास हुआ कि हम बहुत मायने में एक-दूसरे को पूरा करते हैं।"
खबरों की मानें तो मौनी रॉय और सूरज नांबियार को ट्रैवलिंग बहुत पसंद है और सूरज नांबियार मलयाली होने के बाद भी बंगाली रीति-रिवाजों व संस्कृति का बहुत सम्मान करते हैं। उनकी इन्हीं बातों ने मौनी रॉय का दिल जीत लिया।
मौनी रॉय और सूरज नांबियार ने एक-दूसरे को करीब 3 साल तक डेट किया। वहीं साल 2022 में उन्होंने शादी रचाई। बताया जाता है कि लॉन्ग डिस्टेंस रिलेशनशिप के बाद भी दोनों के बीच आपसी सहमति काफी अच्छी थी, जिसने उनके रिश्ते को मजबूती थी।
मौनी रॉय और सूरज नांबियार ने 27 जनवरी, 2022 को दो रीति-रिवाजों से गोवा में शादी रचाई। मौनी रॉय और सूरज नांबियार की शादी मलयाली और बंगाली रीति-रिवाजों से हुई। उनकी शादी में परिवार और खास दोस्तों ने मौजूदगी दर्ज कराई।
मौनी रॉय ने अपनी और सूरज नांबियार की प्रेम कहानी के बारे में बात करते हुए टेंपटेशन आइलैंड में कहा था, "मुझे ओल्ड स्कूल रोमांस में विश्वास है और मेरे लिए लेटर्स लिखना और फोन पर लंबी-लंबी बातें करना बेहद रोमांटिक होता है। सूरज और मैं एक-दूजे को करीब 5 साल से जानते गहैं और ये हमारे बीच काफी ऑर्गैनिक है।"
मौनी रॉय और सूरज नांबियार की शादी में हलचल की खबरें सामने आ रही हैं। दोनों के एक-दूजे को इंस्टाग्राम पर अनफॉलो करते ही तलाक की खबरें सामने आनी शुरू हो गईं। हालांकि इस मामले पर अभी तक मौनी रॉय या फिर सूरज नांबियार की ओर से कोई बयान सामने नहीं आया है।