These Stars Divorced Even After Marrying With Two Rituals: एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के बहुत से सितारे ऐसे हैं जिन्होंने एक नहीं बल्कि दो रीति-रिवाजों से शादी रचाई। एक ही पार्टनर से दो तरह से उन्हें शादी करने का सौभाग्य मिला। लेकिन इन्हीं में कुछ सितारे ऐसे भी रहे जो एक ही पार्टनर से दो बार शादी रचाने के बाद भी अपनी गृहस्थी नहीं बचा पाए। इस लिस्ट में हार्दिक पांड्या-नताशा स्टानकोविक से लेकर सामंथा रुथ प्रभू और नागा चैतन्य तक शामिल हैं। वहीं अब इस लिस्ट में मौनी रॉय-सूरज नांबियार का नाम भी जुड़ रहा है। तो चलिए एक नजर डालते हैं उन स्टार्स पर-
मशहूर क्रिकेटर हार्दिक पांड्या और नताशा स्टानकोविक ने लॉकडाउन में घर पर शादी की थी। लेकिन इसके बाद दोनों ने वैलेंटाइन्स डे पर भव्य अंदाज में हिंदू और ईसाई रीति-रिवाजों से शादी की। हालांकि 2024 में हार्दिक और नताशा एक-दूजे से अलग हो गए।
साउथ एक्टर नागा चैतन्य और सामंथा रुथ प्रभू ने भी दो रीति-रिवाजों से शादी की थी। दोनों की शादी तेलुगू हिंदू रीत और ईसाई रिवाजों से हुई थी। लेकिन 2021 में सामंथा और नागा चैतन्य एक-दूजे से अलग हो गए।
'कहानी घर घर की' फेम श्वेता केसवानी ने एलेक्स से एक नहीं बल्कि चार तरह से शादी रचाई थी, जिसमें हिंदू, बौद्ध, ईसाई रीति-रिवाजों के साथ-साथ कोर्ट मैरिज शामिल है। लेकिन 2008 में शादी करने के बाद 2011 में कपल ने एक-दूजे से तलाक ले लिया।
टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस चारू असोपा ने भी राजीव सेन संग दो तरह से शादी की थी। पहले दोनों ने गुपचुप कोर्ट मैरिज की। इसके बाद गोवा में चारू और राजीव ने राजस्थानी और बंगाली रीति-रिवाजों से फेरे लिये। हालांकि कुछ सालों में उनकी ये शादी टूट गई।
'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' की सविता विरानी यानी अपरा मेहता ने 18 साल की उम्र में एक्टर दर्शन जरीवाला से शादी की थी। उनकी शादी बेहद सादगी से हुई थी, लेकिन मां-बाप के कहने पर अपरा और दर्शन ने दोबारा भव्य अंदाज में शादी की। हालांकि 2004 में दोनों एक-दूजे से अलग हो गए। लेकिन अपरा और दर्शन ने कानूनी तौर पर तलाक नहीं लिया।
अमाला पॉल और एएल विजय ने हिंदू और ईसाई रीति-रिवाजों से शादी की थी। जहां जून 2014 में उनकी शादी हुई थी तो वहीं मार्च 2015 में वे अलग हो गए। हालांकि दोनों का तलाक 2017 में फाइनल हुआ।
टीवी एक्ट्रेस मौनी रॉय और सूरज नांबियार की शादी भी मुश्किल दौर से गुजर रही है। दोनों ने सोशल मीडिया पर एक-दूजे को अनफॉलो कर दिया है। यहां तक कि एक्ट्रेस ने अपने पति संग सारी पोस्ट भी डिलीट कर दी है, जिससे दोनों के तलाक की अटकलें लग रही हैं।