टीवी मसाला

KSBKBT 2: परख मदान ने 51 साल के एक्टर की मां बनने पर तोड़ी चुप्पी, ट्रोलिंग पर बोलीं- मैं इससे सहमत हूं कि...

KSBKBT 2 Parakh Madan On Playing Mother Of 51 Year Old Actor: 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' में परख मदान 51 साल के एक्टर आकाशदीप सैगल की मां का रोल अदा कर रही हैं।

Image

परख मदान ने 51 वर्षीय एक्टर की मां का किरदार निभाने पर तोड़ी चुप्पी, फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

KSBKBT 2 Parakh Madan On Playing Mother Of 51 Year Old Actor: टीवी के पॉपुलर सीरियल 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' में आकाशदीप सहगल ने बतौर रियांश एंट्री की, जो कि अंश का बेटा है। आकाशदीप सैगल 51 साल के होने के बाद सीरियल में 25 साल के लड़के की भूमिका अदा कर रहे हैं। हालांकि शो में उनके लुक्स को देख दर्शकों ने उन्हें ट्रोल करने में कोई कसर नहीं छोड़ी, साथ ही ये भी कहा कि सीरियल में रियांश अपने पिता और दादी से भी ज्यादा बूढ़ा लग रहा है। वहीं दूसरी ओर आकाशदीप से उम्र में 8 साल छोटी एक्ट्रेस परख मदान (Parakh Madan) उनकी मां का किरदार अदा कर रही हैं। उम्र में बड़े एक्टर की मां का किरदार निभाने पर अब खुद परख मदान ने चुप्पी तोड़ी है। यह भी पढ़ें: Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2: रियो के सामने छुपे राज से पर्दा उठाएगा करण, अंश के अतीत का करेगा खुलासा

परख मदान ने 51 साल के एक्टर की मां बनने पर तोड़ी चुप्पी

'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' (Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2) एक्ट्रेस परख मदान (Parakh Madan) ने जूम/टेली टॉक संग अपने इंटरव्यू में बताया कि उन्हें उम्र में बड़े एक्टर की मां का किरदार निभाने में कोई परेशानी नहीं है। एक्ट्रेस ने कहा, "एक कलाकार के नाते, मेरा काम किरदार में घुसना है, मेरे अपने बर्थ सर्टिफिकेट की ओर ध्यान देना नहीं। एक्टर/किरदार की उम्र और लुक्स पर ध्यान देना मेकर्स और क्रिएटिव्स का काम है और मुझे उनमें पूरा विश्वास है।" परख मदान ने 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' की कास्टिंग पर हो रही ट्रोलिंग पर भी चुप्पी तोड़ी और बताया कि वह ट्रोलिंग पर कोई ध्यान नहीं देती हैं, क्योंकि उनका पूरा ध्यान अपने काम पर होता है। यह भी पढ़ें: Anupamaa 7 Maha Twist: भरी महफिल में जहर घोलेंगी वसुंधरा और श्रुति, अनुपमा के माथे लगेगा 'बेशर्म' का ठप्पा

parakh madan (1)

फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

ट्रोलिंग पर परख मदान ने कही ये बात

परख मदान (Parakh Madan) ने इस सिलसिले में बात करते हुए कहा, "आकाशदीप ने इस टॉपिक पर हाल ही के इंटरव्यू में बात की है और इसे केवल 'शोर' बताया है। मैं भी कहीं न कहीं इससे सहमत हूं। रिएक्शन बेहद जरूरी होते हैं, लेकिन नकारात्मकता से प्रभावित होना कोई ऑप्शन नहीं है अगर हमें अपना काम प्रतिबद्ध होकर करना है। और आज की इंडस्ट्री में मीम मैटेरियल होना कोई बुरा नहीं है, इसका मतलब ये है कि लोग आपको देख रहे हैं। शो व्यूवरशिप के मामले में इस वक्त टॉप पर है तो मतलब ट्रोल्स भी इस बज्ज में योगदान दे रहे हैं।"

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article