Anupamaa 7 Maha Twist: भरी महफिल में जहर घोलेंगी वसुंधरा और श्रुति, अनुपमा के माथे लगेगा 'बेशर्म' का ठप्पा

Anupamaa 7 Maha Twist, 7 May, 2026: टीवी के पॉपुलर सीरियल 'अनुपमा' में एक साथ कई महाट्विस्ट आने वाले हैं। सीरियल में दिखाया जाएगा कि महफिल में वसुंधरा और श्रुति जहर घोलेंगे। वहीं अनुपमा के माथे बेशर्म का ठप्पा लगेगा।

Authored by: आशना मलिकUpdated May 7 2026, 09:37 IST
'अनुपमा' में 7 मई को आएंगे ये 7 महाट्विस्टImage Credit : Jio Hotstar01 / 08

'अनुपमा' में 7 मई को आएंगे ये 7 महाट्विस्ट

Anupamaa 7 Maha Twist, 7 May, 2026: टीवी के पॉपुलर सीरियल 'अनुपमा' में एक साथ कई महाट्विस्ट आने वाले हैं। 'अनुपमा' इन दिनों अपने ट्विस्ट और टर्न्स के कारण काफी चर्चा में बना हुआ है। बीते दिन भी सीरियल में दिखाया गया कि प्रेम और राही के साथ वसुंधरा भी बा के जन्मदिन में जाने का फैसला करती है। दूसरी ओर बा अनुपमा को नजरअंदाज करती हैं, जिससे अनुपमा का दिल टूट जाता है। ख्याति अनुपमा को बताती है कि श्रुति राही को भड़का रही है। हालांकि सीरियल में आने वाले मोड़ यहीं खत्म नहीं होते हैं।

बा के जन्मदिन में अनुपमा से टकराएगी राहीImage Credit : Jio Hotstar02 / 08

बा के जन्मदिन में अनुपमा से टकराएगी राही

​रुपाली गांगुली स्टारर 'अनुपमा' में कई मोड़ आने वाले हैं। शो में दिखाया जाएगा कि बा के जन्मदिन की शुरुआत जोरों-शोरों पर होगी। अनुपमा जमीन पर गिरे गुब्बारे उठाने जाएगी, लेकिन तभी उसकी टक्कर राही से हो जाएगी। जहां राही अपनी मां को गुस्से में देखेगी तो वहीं अनुपमा की आंखों में ममता होगी।​

बा के जन्मदिन में श्रुति और प्रेम के कैफे का खुलासा करेगी वसुंधराImage Credit : Jio Hotstar03 / 08

बा के जन्मदिन में श्रुति और प्रेम के कैफे का खुलासा करेगी वसुंधरा

​राही के साथ-साथ पूरा कोठारी परिवार वहां आएगा। श्रुति को देखकर सब हैरान होंगे। वहीं वसुंधरा बताएगी कि श्रुति ने ही प्रेम के साथ नया कैफे शुरू करने का फैसला किया है, वो प्रेम के टैलेंट को पहचानती है। वसुंधरा की बातें सुन अनुपमा हैरान होगी।​

दिग्विजय को चोर समझेंगे राही और प्रेमImage Credit : Jio Hotstar04 / 08

दिग्विजय को चोर समझेंगे राही और प्रेम

​प्रेम और राही किचन में जाएंगे, लेकिन वहां दिग्विजय पहले से ही मौजूद होगा। हालांकि राही और प्रेम दिग्विजय को चोर समझ लेंगे और उसे कंबल ओढ़ाकर सबके सामने ले आएंगे। हालांकि कंबल हटाते ही राही और प्रेम दिग्विजय को देख हैरान रह जाएंगे और पूछेंगे कि आप यहां कैसे।​

अनुपमा को नीचा दिखाने की कोशिश करेगी वसुंधराImage Credit : Jio Hotstar05 / 08

अनुपमा को नीचा दिखाने की कोशिश करेगी वसुंधरा

​वसुंधरा मौके का फायदा देखकर अनुपमा को नीचा दिखाने की कोशिश करेगी। वो कहेगी कि अच्छा तो ये हैं आपके कैफे में पार्टनर। आपसे अभिनंदन करना ही पड़ेगा। लेकिन हमने देखा अनुपमा जी का वीडियो, बहुत छोटा कैफे है। तो क्या आप हमारे टिंकू के कैफे से टक्कर के लिये तैयार हैं।​

अनुपमा के खिलाफ जहर घोलेगी श्रुतिImage Credit : Jio Hotstar06 / 08

अनुपमा के खिलाफ जहर घोलेगी श्रुति

​श्रुति सबके सामने बताएगी कि अनुपमा अनु की रसोईं वाली जगह पर दिग्विजय के साथ कैफे खोल रही है। साथ ही वह राही के सामने जानबूझकर ये भी कहेगी कि दिग्विजय में ऐसा क्या है जो अनुपमा ने अपनी अनु की रसोईं की जगह उन्हें दे दी।​

दिग्विजय और अनुपमा की दोस्ती खड़ा करेगी बवालImage Credit : Jio Hotstar07 / 08

दिग्विजय और अनुपमा की दोस्ती खड़ा करेगी बवाल

​श्रुति जानबूझकर दिग्विजय को सबके सामने नचाने की कोशिश करती है। ऐसे में अनुपमा दोनों के बीच जाती है। लेकिन अनुपमा का ये कदम किसी को पसंद नहीं आता। जहां बा कहती है कि ऐसी क्या दोस्ती कि इतनी बेशर्मी हो। वहीं वसुंधरा और गौतम कहते हैं कि लगता है श्रुति और दिग्विजय का साथ अनुपमा जी को पसंद नहीं आ रहा है। जबरदस्त याराना है।​

राही को जोरदार तमाचा धरेगी अनुपमाImage Credit : Jio Hotstar08 / 08

राही को जोरदार तमाचा धरेगी अनुपमा

​'अनुपमा' में आने वाले महाट्विस्ट यहीं खत्म नहीं होते हैं। शो में दिखाया जाएगा कि अनुपमा और दिग्विजय की दोस्ती पर सवाल उठेगा। राही अपनी मां को ताना देते हुए कहेगी कि आपने पॉप्स से इन्हें रिप्लेस कर ही दिया। ऐसे में अनुपमा आपा खोकर राही को जोरदार थप्पड़ मारेगी।​

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!