Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2, 6 May Episode: टीवी के पॉपुलर सीरियल 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' में महासंग्राम होने वाला है। 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' में आए दिन ऐसे-ऐसे दिलचस्प मोड़ आ रहे हैं, जिसने शो के प्रति दर्शकों की एक्साइटमेंट बढ़ा दी है। बीते दिन आए एपिसोड में महाधमाका देखने को मिला। शो में दिखाया गया कि रियो करण से नंदिनी के बारे में सवाल करता है। वहीं करण भी नंदिनी की सच्चाई के साथ-साथ अंश के अतीत से पर्दा उठाने में कोई कमी नहीं छोड़ता है। लेकिन 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' में आने वाले दिलचस्प मोड़ यहीं खत्म नहीं होते हैं।
'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' में दिखाया गया कि तुलसी और मिहीर के लिए उसके बच्चे शादी का जोड़ा लाते हैं। जहां करण और नंदिनी तुलसी के लिए पहले जैसी साड़ी लाते हैं। वहीं दामिनी और गौतम मिहीर के लिए वैसी ही शेरवानी लाते हैं। ये सब देख दोनों की खुशी सातवें आसमान पर होती है।
परी शादी की तैयारियां करके लौट रही होती है कि रास्ते में उसे रणविजय मिल जाता है, जो उसे तंग करने लगता है। रणविजय परी से कहता है कि तू और तेरे परिवार ने मेरा सबकुछ छीन लिया, लेकिन तुम लोग मेरी बेटी नहीं छीन पाओगे। रणविजय परी का शोषण करने की कोशिश करता है, लेकिन परी चीखकर आसपास के लोगों को बुला लेती है।
करण नीयति के घर जाता है, जहां रियो उससे नंदिनी के बारे में सवाल करता है। रियो करण को उसकी और नंदिनी की तस्वीर दिखाता है और पूछता है कि ये औरत कौन है, कहीं आपका अफेयर तो नहीं चल रहा। करण रियो को बता देता है कि नंदिनी उसकी पत्नी है।
दूसरी ओर मंदिर में मिहीर तुलसी के लिए गजरे ले रहा होता है कि तभी वो देखता है कि एक महिला शख्स पर सिंदूर की थाल गिरा देती है। ये देख मिहीर की तुलसी से जुड़ी पुरानी याद ताजा हो जाती है।
करण रियो को कहता है कि तुझे सच सुनना है तो मैं आज तुझे सच बताऊंगा। तू मेरा बेटा नहीं अंश का बेटा है, जो मेरा भाई है। करण उसे बताता है कि नीयति का एक्सीडेंट उसकी कार से हुआ था और शॉक व डिप्रेशन में नीयति की याद्दाश्त चली गई। करण बताता है कि वह नीयति के ठीक होने का इंतजार कर रहा था, लेकिन वो कभी ठीक नहीं हो पाई।
करण रियो से कहता है कि अंश ने नीयति से वापस लौटने का वादा किया था, लेकिन वह कभी वापस नहीं आया। ऐसे में हॉस्पिटल में होश आते ही वो करण को ही अपना पति मान बैठी। करण की बातें सुनकर रियो के पैरों तले जमीन खिसक जाती है। वो यकीन नहीं कर पाता कि करण उसका पिता नहीं है।
'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' में दिखाया गया कि करण रियो को समझाता है कि वो भले ही उसका अपना पिता नहीं है, लेकिन वो पिता होने का सारा फर्ज निभाएगा। लेकिन रियो ये सच बर्दाश्त नहीं कर पाता है और करण को छोड़कर चला जाता है।