टीवी मसाला

Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2: खूनी खेल खेलेगी परी, एक झटके में इस शख्स की करेगी हत्या; कैसे संभालेगी तुलसी?

Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2 Update: टीवी सीरियल क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2 में धमाका होने वाला है। शो में परी एक शख्स की हत्या करने वाली है, जिससे कहानी पूरी तरह बदल जाएगी।

Image

kyunki saas bhi kabhi bahu thi 2 (Photo Credit- Instagram)

Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2 New Update: टीवी सीरियल क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2 (Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2) में अंश के बेटे रेयांश की एंट्री ने कहानी की एक्साइटमेंट को बढ़ा दिया है। स्मृति ईरानी (Smriti Irani) के शो में अंश का बेटा अंश की तरह ही दिखता है और इसी वजह से रेयांश को देखकर तुलसी तक कांप गई थी। सीरियल का ये ट्रैक फैंस को काफी पसंद आ रहा है लेकिन अब दर्शकों के लिए एक और धमाका होने वाला है। शो में मर्डर ट्रैक शुरू होने वाला है, जिससे शांतिनिकेतन पूरी तरह हिल जाएगा और मर्डर तुलसी की बेटी परी करने वाली है। (ये भी पढ़ें: Yeh Rishta Kya Kehlata Hai 7 Twist: अरमान को पोद्दार फर्म से निकाल फेंकेगा कृष, अभिरा पकडे़गी देवर की गिरेबान)

खून करेगी परी, शांतिनिकेतन में होगा धमाका

टीवी सीरियल क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2 (Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2) में तुलसी और मिहिर की शादी जल्द ही दिखाई जाएगी। तुलसी की बेटी परी की भी शादी की बात चल रही है। ये परी की तीसरी शादी होगी। इससे पहले परी ने रणविजय से शादी की थी, जो रणविजय ने अपने मतलब के लिए की। अब परी और रणविजय के ट्रैक में काफी कुछ होने वाला है। शो से जुड़ी एक रिपोर्ट सामने आई है, जिसमें परी रणविजय का खेल खत्म करने वाली है। दावा किया जा रहा है कि सीरियल में परी रणविजय का मर्डर कर देगी और ये सब कुछ शॉकिंग ट्विस्ट के साथ होगा। परी रणविजय की मौत के केस में बुरी तरह फंस जाएगी। एक रिपोर्ट में कहा जा रहा है कि इस ट्विस्ट के साथ ही मेकर्स परी और रणविजय दोनों का ट्रैक खत्म कर देंगे। (ये भी पढ़ें: KSBKBT 2: 51 की उम्र में स्मृति ईरानी के पोते बन निभाकर ट्रोल हुए Akashdeep Saigal, यूं दिया हेटर्स को करारा जवाब)

kyunki saas bhi kabhi bahu thi 2

kyunki saas bhi kabhi bahu thi 2 (Photo credit- Instagram)

    शो छोड़ देंगी शगुन शर्मा

    बता दें कि क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2 में परी का रोल शगुन शर्मा निभा रही हैं। दावा है कि वह शो छोड़ रही हैं और इसी वजह से मेकर्स सीरियल में इतना बड़ा ट्विस्ट लाने वाले हैं। शगुन शर्मा क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2 के बाद सीधा खतरों के खिलाड़ी 15 में धमाका करती हुई नजर आएंगी। शगुन शर्मा की एंट्री पर मेकर्स मुहर लगा चुके हैं। सोशल मीडिया पर खतरों के खिलाड़ी 15 में परी की एंट्री से जुड़ा पोस्टर भी सामने आ गया है, जिसमें वह अपने दमदार अंदाज से फैंस को खुश कर रही हैं। शो में परी का किरदार अब सिंपल लड़की का हो गया है। ऐसे में फैंस को खतरों के खिलाड़ी 15 में शगुन शर्मा का अलग ही अंदाज देखने के लिए मिलेगा।

    Kavita
    कविता author

    कविता टाइम्स नाउ नवभारत डिजीटल के एंटरटेनमेंट डेस्क में बतौर चीफ कॉपी एडिटर की पोस्ट पर काम कर रही है. पत्रकारिता के क्षेत्र डिप्लोमा हासिल करने के बा... और देखें

    End of Article