Yeh Rishta Kya Kehlata Hai 7 Twist: टीवी सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है में ड्रामे होने खत्म नहीं हो रहे हैं। सीरियल में अभिरा और अरमान एक हो रहे हैं लेकिन अभी भी दोनों के बीच काफी सारे मुद्दे हैं। अरमान अभिरा से गिड़गिड़ाकर माफी मांगता है और अभिरा उसे नया मौका देने के लिए मान जाती है। अब अपकमिंग एपिसोड में नया ड्रामा होगा। अभिरा अरमान को एक मौका देते हुए बड़ी शर्त रखेगी। इसके अलावा, विद्या का घमंड तोड़ने की कोशिश काजल करेगी। आइए आपको बताते हैं कि अपकमिंग एपिसोड में क्या क्या होगा।
सीरियल में दिखाया जाएगा कि अभिरा और अरमान बात कर रहे होंगे और तभी दादी सा के साथ मायरा-मुक्ति आ जाएगी। इसके बाद रात को अभिरा अरमान के कमरे के बार एक लेटर रखेगी। अरमान तब सोचेगा कि वह एक सपना देख रहा है।
अगले दिन सुबह अरमान को रूम के दरवाजे पर एक लेटर मिलेगा। तब अरमान को महसूस होगा कि रात को सपना नहीं सच था, लेकिन जैसे ही अरमान उस लेटर पकड़ता है तो वह हवा में उड़ जाएगा और गिला हो जाएगा। अरमान इस वजह से काफी भड़क जाएगा।
अरमान को दादी सा, मुक्ति और मायरा जबरदस्ती अभिरा के कमरे में भेजेगी। तब अरमान को पता चलेगा कि अभिरा उसके साथ कपल थेरेपी पर जाने का प्लान बना रही है। अरमान इसके लिए मना करेगा लेकिन अभिरा नहीं मानेगी।
इन सबके बीच विद्या अरमान के लिए खाना बनाएगी। तब काजल उसे याद दिलाएगी कि अरमान उसके हाथ से बना खाना नहीं खाने वाला। काजल विद्या को अभिरा से माफी मांगने के लिए भी कहेगी, लेकिन विद्या अपनी अकड़ में काजल की नहीं सुनेगी।
मुक्ति और मायरा को पता चलेगा कि अभिरा अरमान के साथ कपल थेरेपी पर जाने वाली है और तब दोनों लड़कियां अपनी मां का मेकअप करेगी। वह अभिरा का साड़ी में लुक देखती रह जाएगी। इस मौके पर अभिरा उन्हें प्यार सा डांटेगी।
शो में आगे दिखाया जाएगा कि संजय और कृष मिलकर अरमान के खिलाफ चाल चल रहे हैं और अब दोनों अपनी चाल का खुलासा करेंगे। दोनों मिलकर मित्तल से हाथ मिलाएंगे और अरमान को कंपनी से निकालवा देंगे। ये बात वे दोनों घरवालों को बता देंगे।
संजय और कृष की बातें सुनकर अभिरा का गुस्सा खौल जाएगा और वह सीधा कृष की गिरेबान पकड़ लेगी। संजय अभिरा को शांत करवाता रह जाएगा लेकिन अभिरा किसी की नहीं सुनेगी। कृष अभिरा का गुस्सा देखकर डर जाएगा।