Akashdeep Saigal On KSBKBT 2: टीवी सीरियल क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2 (Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2) में इन दिनों जबरदस्त ट्रैक चल रहा है। सीरियल में आकाशदीप सहगल ने अंश के बेटे रियो के किरदार में एंट्री ली और आते ही धमाका कर दिया। रियो के रोल में आकाशदीप सहगल (Akashdeep Saigal) काफी ट्रोल हुए। लोगों को ये बात बर्दाश्त नहीं हुई कि 51 साल के आकाशदीप 50 साल की स्मृति ईरानी के पोते का रोल कैसे कर सकते हैं? इस वजह से दर्शकों ने शो के मेकर्स और एक्टर दोनों को ट्रोल किया। अब आकाशदीप ने ट्रोलर्स को मुंहतोड़ जवाब दिया है। (ये भी पढ़ें: Yeh Rishta Kya Kehlata Hai 7 Twist: अरमान को पोद्दार फर्म से निकाल फेंकेगा कृष, अभिरा पकडे़गी देवर की गिरेबान)
ट्रोलिंग पर आकाशदीप सहगल ने तोड़ी चुप्पी
हाल ही में आकाशदीप सहगल ने मनी कंट्रोल से बातचीत की। इस मौके पर उन्होंने शो की वजह से हो रहे ट्रोल और ऐज गैप पर खुलकर बात की। उन्होंने साफ शब्दों में कहा, 'स्टोरीटेलिंग में ऐज एक तरह से इल्यूजन होता है और रियलिटी सिर्फ एनर्जी की होती है। हम फिक्शन शो बना रहे हैं। हमारा शो एक ऐसी दुनिया है, जहां पर किसी किरदार की आत्मा बर्थ सर्टिफिकेट की तारीक से ज्यादा मैटर नहीं करती है। मेरा मानना है कि ट्रोलिंग बस एक हवा है। ट्रोलिंग से पता चलता है कि क्योंकि सास भी कभी बहू थी यूनिवर्स में लोग कितना इन्वेस्ट कर रहे हैं। अगर लोग शो के बारे में बात कर रहे हैं तो इसका मतलब है कि मेकर्स की एक-एक चीज पर ध्यान दिया जा रहा है। मेरा फोकस रेयांस के इमोशंस पर है।' (ये भी पढ़ें: Anupamaa के सेट पर Rupali Ganguly से लड़ाई पर मदालसा शर्मा ने तोड़ी चुप्पी, एक्ट्रेस ने खोली सारी पोल पट्टी)
akashdeep saigal in kyunki saas bhi kabhi bahu thi 2 (Photo credit- Instagram)
