टीवी मसाला

'तुम्हारा चेहरा निगेटिव...', डायरेक्टर से मिले तानों का Rubina Dilaik ने सालों बाद किया खुलासा

Rubina Dilaik On Struggle Days: हाल ही में एक्ट्रेस रुबीना दिलैक ने अपने स्ट्रगल के दिनों को याद किया है। रुबीना ने बताया कि कैसे उनके चेहरे पर कमेंट किए गए थे और ये कमेंट एक डायरेक्टर ने किए थे।

Image

rubina dilaik (Photo credit- instagram)

Rubina Dilaik On Struggle Days: रुबीना दिलैक खतरों के खिलाड़ी 15 (Khatron Ke Khiladi 15) में धमाका करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। इस शो में रुबीना दूसरी बार आ रही हैं। रुबीना के लिए इस बार खतरों के खिलाड़ी 15 काफी अलग हैं। इस बार वह शो के लिए अपनी दोनों बेटियों को पीछे छोड़कर आ रही हैं। इसके लिए रुबीना दिलैक (Rubina Dilaik) को उनके पति अभिनव शुक्ला का फुल सपोर्ट मिला है। रुबीना शो में एंट्री से पहले लगातार इंटरव्यूज दे रही हैं। हाल ही में एक्ट्रेस ने अपने स्ट्रगल के दिनों को याद किया है और बताया है कि कैसे एक डायेरक्टर ने उन्हें बुरी तरह रिजेक्ट कर दिया था। (ये भी पढ़ें: Top 10 TV Gossip: करण-तेजस्वी के शो देसी ब्लिंग का ट्रेलर जारी, खतरों के खिलाड़ी 15 से पहले अविका गौर ने बदला लुक)

रुबीना दिलैक ने शो को बताया बड़ा मौका

रुबीना दिलैक ने हाल ही में SCREEN से खास बातचीत की। इस मौके पर उन्होंने बताया कि अब मैं मां बन चुकी हूं और अब मुझे नहीं पता कि मेरे अंदर कितनी एनर्जी है और कितनी खत्म हो गई है। मेरे अंदर कितना धैर्य बाच है। इस शो के जरिए मुझे अपनी सीमाओं को परखने का फिर से मौका मिलेगा। आज मेरा सबसे बड़ा डर यह है कि क्या मेरी बेटियां ठीक रहेंगी।। इस मौके पर रुबीना ने इस पल को भी याद किया जब उन्हें डायरेक्टर ने रिजेक्ट कर दिया था और तब उनके रंग रूप को कारण बताया गया था। (ये भी पढ़ें: Gauahar Khan ने यादगार बनाया बेटे जेहान का तीसरा बर्थडे, शेयर की इनसाइड फोटोज; थीम ने खींचा सबका ध्यान)
rubina dilaik

rubina dilaik (Photo credit- instagram)

रुबीना दिलैक ने संघर्ष के दिन किए याद

रुबीना दिलैक ने कहा कि मैंने खुद से इस मामले में काफी बात की है और खुद को उस स्तर पर लेकर गई हैं जहां मैं खुद को कहती हूं कि मैं जैसी हूं वैसी ही सुंदर हूं। मुझे अपने रूप-रंग पर कभी इतना आत्मविश्वास नहीं था। मैंने खुद को स्वीकार करने के लिए बहुत संघर्ष किया है। मेरे दातों में ब्रेसेस लगे थे और मुझे लगा था कि मैं काफी नहीं हूं। मुझे खुद पर कई तरह के संदेह ते। मेरे मन में खुद को समझने और अपने भविष्य को लेकर काफी उलझनें थीं।
Kavita
कविताauthor

कविता टाइम्स नाउ नवभारत डिजीटल के एंटरटेनमेंट डेस्क में बतौर चीफ कॉपी एडिटर की पोस्ट पर काम कर रही है. पत्रकारिता के क्षेत्र डिप्लोमा हासिल करने के बाद कविता ने मनोरंजन के क्षेत्र में कदम रखा, जहां पर वह टीवी पत्रकारिता के क्षेत्र में लंबे समय से काम कर रही है. टीवी के क्षेत्र में कविता की मजबूत पकड़ है. इस क्षेत्र में कविता को फिल्म, टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी अपडेट्स को सरल भाषा में और सटीक जानकारी के साथ पेश करने के लिए जानी जाती हैं. कविता ने अब तक 6,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं. मनोरंजन पत्रकारिता में तेजी से आ रहे बदलाव पर पैनी नजर रखना और समय पर हर सटीक खबर की जानकारी देना कविता की खासियत है.

और पढ़ें
End of Article