Top 10 TV Gossip: करण-तेजस्वी के शो देसी ब्लिंग का ट्रेलर जारी, खतरों के खिलाड़ी 15 से पहले अविका गौर ने बदला लुक

Top 10 TV Gossip: टीवी इंडस्ट्री में आज यानी 11 मई को क्या क्या हुआ है? टॉप 10 के जरिए इस स्टोरी में हम आपको बताने वाले हैं। करण कुंद्रा और तेजस्वी प्रकाश के नए शो का अपडेट आया है। इसके अलावा, अविका के लुक ने सबको इंप्रेस कर दिया है।

Authored by: कविताUpdated May 11 2026, 20:24 IST
11 मई की 10 टीवी की बड़ी खबरेंImage Credit : Instagram01 / 11

11 मई की 10 टीवी की बड़ी खबरें

Top 10 TV Gossip: टीवी की दुनिया में रोजाना बहुत कुछ होता है और आज यानी 11 मई को भी हुआ। टीवी स्टार्स से जुडे़ ढेर सारे अपडेट सामने आए हैं, जिन्हें जानकर फैंस बहुत खुश होने वाले हैं। एक तरफ करण कुंद्रा और तेजस्वी प्रकाश ने अपने नए शो से फैंस को खुश कर दिया है, तो वहीं, हर्ष गुजराल के वीडियो ने फैंस को हैरान कर दिया है। इनके अलावा, टीवी जगत में क्या क्या हुआ है? आइए आपको टॉप 10 खबरों के जरिए बताते हैं।

प्रियंका चाहर चौधरी के लुक ने लगाई आगImage Credit : Instagram02 / 11

प्रियंका चाहर चौधरी के लुक ने लगाई आग

बैटलग्राउंड सीजन 2 में प्रियंका चाहर चौधरी अपने लुक से आग लगा रही हैं। प्रियंका की नई तस्वीरें सामने आ गई हैं। इन तस्वीरों ने हर किसी को हैरान कर दिया है। प्रियंका कमाल की लग रही हैं।

शिल्पा शेट्टी के शो में होगी अली असगर की एंट्रीImage Credit : Instagram03 / 11

शिल्पा शेट्टी के शो में होगी अली असगर की एंट्री

शिल्पा शेट्टी अपना नया कुकिंग शो लेकर आ रही हैं। ओटीटी पर आ रहे इस शो में अली असगर और चंदन प्रभाकर एंट्री लेने वाले हैं। दोनों ही कॉमेडी के बाद अब कुकिंग करते हुए दिखाई देंगे।

अविका गौर ने बदला लुकImage Credit : Instagram04 / 11

अविका गौर ने बदला लुक

अविका गौर खतरों के खिलाड़ी 15 में आने वाली हैं। शो में एंट्री से पहले अविका ने अपना लुक बदल लिया है। अविका की तस्वीरें सामने आई हैं। वह मुंबई में एक सैलून के बाहर स्पॉट हुईं।

गौहर खान ने मनाया बेटे का जन्मदिनImage Credit : Instagram05 / 11

गौहर खान ने मनाया बेटे का जन्मदिन

गौहर खान ने अपने बेटे का तीसरा जन्मदिन मनाया। गौहर ने सोशल मीडिया पर बेटे के जन्मदिन की तस्वीरें शेयर की हैं। ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी पसंद की जा रही हैं। जेहान के बर्थडे पार्टी की थीम लोगों को अच्छी लगी।

तेजस्वी प्रकाश और करण कुंद्रा का नया शोImage Credit : Instagram06 / 11

तेजस्वी प्रकाश और करण कुंद्रा का नया शो

करण कुंद्रा और तेजस्वी प्रकाश नए शो देसी ब्लिंग में नजर आने वाले हैं। इस शो का ट्रेलर सामने आ गया है, जिससे पता चला है कि शो में दुबई के भारतीय रईसों की जिंदगी दिखाई जाएगी।

जैस्मिन भसीन को आएगी अली गोनी की यादImage Credit : Instagram07 / 11

जैस्मिन भसीन को आएगी अली गोनी की याद

जैस्मिन भसीन खतरों के खिलाड़ी 15 में एंट्री ले रही हैं। जैस्मिन ने बताया कि शो में वह सबसे ज्यादा अली गोनी को याद करेंगी। बता दें कि अली गोनी और जैस्मिन की दोस्ती इसी शो के पुराने सीजन में हुई थी।

हर्ष गुजराल का वीडियो हुआ वायरलImage Credit : Instagram08 / 11

हर्ष गुजराल का वीडियो हुआ वायरल

हर्ष गुजराल खतरों के खिलाड़ी 15 में आ रहे हैं। शो की एक प्रेस कॉन्फ्रेंस हुई, जिसमें हर्ष रुबीना दिलैक और फरहाना भट्ट के साथ मस्ती करते दिखे। इस मौके पर बहसबाजी देखने के लिए मिली। अब ये वीडियो वायरल हो रहा है।

इकबाल खान का बयानImage Credit : Instagram09 / 11

इकबाल खान का बयान

इकबाल खान का एक बयान सामने आया है। इस मौके पर इकबाल ने अपने टीवी करियर का सारा क्रेडिट एकता कपूर को दिया है। एकता कपूर के जरिए ही इकबाल की टीवी में शुरुआत हुई थी।

क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2 का प्रोमो आया सामनेImage Credit : Instagram10 / 11

क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2 का प्रोमो आया सामने

क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2 का नया प्रोमो सामने आया है। इस प्रोमो में तुलसी और मिहिर की शादी दिखाई गई, लेकिन परिवार पर आ रही नई मुसीबत भी दिखी। तुलसी अब इस मुसीबत से कैसे निकलेगी।

करिश्मा तन्ना की प्रेग्नेंट महिलाओं को सलाहImage Credit : Instagram11 / 11

करिश्मा तन्ना की प्रेग्नेंट महिलाओं को सलाह

करिश्मा तन्ना प्रेग्नेंसी एन्जॉय कर रही हैं। हाल ही में करिश्मा तन्ना ने प्रेग्नेंट महिलाओं से गुजारिश की है कि ऐसी स्थिति में वह चलना बंद न करें। वॉक करने से शरीर काफी सही रहता है।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!