Gauahar Khan Son Birthday Photos: एक्ट्रेस गौहर खान सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं। गौहर ने 9 मई को अपने बेटे जेहान का तीसरा जन्मदिन मनाया था। इस दिन को गौहर ने खास बनाने का कोई भी मौका नहीं छोड़ा था। गौहर ने अपने बेटे के लिए एक शानदार पार्टी का आयोजन किया, जिसकी तस्वीरें अब एक्ट्रेस ने शेयर कर दी है। इन फोटोज में गौहर खान के साथ उनकी क्यूट फैमिली नजर आ रही हैं। गौहर ने तस्वीरों में दोनों बच्चों को दिखाया तो है लेकिन साथ ही स्टीकर का इस्तेमाल भी किया है। आइए आपको फोटोज दिखाते हैं।
गौहर खान ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर बेटे के बर्थडे पार्टी की तस्वीरें शेयर कीं। इस तस्वीर में गौहर अपने बेटे जेहान और पति के साथ नजर आ रही हैं। इस पार्टी में गौहर और जैद दोनों ही सिंपल लुक में दिखे थे। गौहर ने रेड ड्रेस पहनी और जैद रेड शर्ट और शॉट में दिखे।
गौहर खान ने अपने बेटे की बर्थडे पार्टी को सर्कस थीम पर रखा। वेन्यू को एक दम सर्कस की तरह सजाया गया। अलग अलग कलर्स के साथ बैलून को भी डेकोरेशन में जोड़ा गया, जो काफी सुंदर लगा। इस तस्वीर में जेहान के बर्थडे पार्टी की डेकोरेशन साफ देखी जा सकती है।
गौहर ने अपने बेटे को बर्थडे पार्टी में रिंग मास्टर की तरह रेडी किया। जेहान ने अपनी बर्थडे पार्टी में ब्लू कलर का कोर्ट और मैजिक पैंट पहनी। जेहान के आउटफिट बर्थडे पार्टी की थीम से एकदम मेच हो रहे थे। गौहर ने बेटे की तस्वीर स्टीकर के साथ शेयर की।
गौहर खान ने इस मौके पर अपनी क्यूट फैमिली फोटो भी शेयर की। इस तस्वीर में गौहर अपने पति जैद और दोनों बच्चों के साथ दिख रही हैं। जैद ने अपने जेहान को पकड़ा हुआ है और गौहर के गोद में छोटा बेटा है। गौहर ने दोनों बच्चों के चेहरे पर स्टीकर लगाया है।
गौहर खान ने अपने बर्थडे के लिए शानदार बर्थडे केक मंगवाया। केक भी पार्टी की थीम के अनुसार ही रखा गया। इस केक के सर्कस के टैंट का लुक दिया गया। इस पर अलग अलग जानवर के साथ सर्कस की डेकोरेशन को जोड़ा गया।
बता दें कि गौहर खान ने साल 2020 में जैद दरबार से शादी रचाई थी। जैद गौहर से उम्र में 12 साल छोटे हैं, लेकिन कपल के बीच कभी भी ये अंतर देखने के लिए नहीं मिला। जैद और गौहर अपने दोनों बच्चों के साथ फैमिली में काफी खुश हैं।