टीवी मसाला

Khatron Ke Khiladi 15: शुरू होने जा रहा है डर का नया दौर, इस दिन TV पर दस्तक देगा रोहित शेट्टी का शो

Khatron Ke Khiladi 15 Release Date Reveal: टीवी के पॉपुलर रियलिटी शो 'खतरों के खिलाड़ी' का नया सीजन दस्तक देने के लिए तैयार है। शो का हाल ही में प्रोमो वीडियो सामने आया है, जिसमें रिलीज डेट भी नजर आई।

Image

'खतरों के खिलाड़ी 15' का धमाकेदार प्रोमो रिलीज (फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम)

Khatron Ke Khiladi 15 Release Date Reveal: टीवी के पॉपुलर रियलिटी शो 'खतरों के खिलाड़ी' ने अपने हर सीजन से दर्शकों का खूब दिल जीता है। वहीं अब 'खतरों के खिलाड़ी' अपने नए सीजन यानी सीजन 15 के साथ धूम मचाने के लिए तैयार है। 'खतरों के खिलाड़ी 15' को लेकर दर्शकों की एक्साइटमेंट सातवें आसमान पर है। इस शो में टीवी के कई कई दिग्गज सितारे अपनी जान की बाजी लगाते नजर आएंगे। वहीं पिछले सीजन्स की तरह इस सीजन को भी रोहित शेट्टी होस्ट करते दिखाई देंगे। 'खतरों के खिलाड़ी 15' (Khatron Ke Khiladi 15) की रिलीज डेट का लोगों को बेसब्री से इंतजार था। हालांकि अब यह इंतजार खत्म होने पर आ गया है। दरअसल, 'खतरों के खिलाड़ी 15' का एक प्रोमो वीडियो सामने आया है, जिसमें शो की रिलीज डेट से भी पर्दा उठा है। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Khatron Ke Khiladi 15: फरहाना भट्ट या करण वाही, इस कंटेस्टेंट के हाथ लगी शो की ट्रॉफी?

'खतरों के खिलाड़ी 15' (Khatron Ke Khiladi 15) के प्रोमो वीडियो में दिखाया गया कि कैसे हर एक कंटेस्टेंट जान की बाजी लगाते हुए अपने टास्क पूरे करने में लगा है। कोई चीता के आगे दौड़ रहा है तो किसी को बिल्डिंग से लटकना पड़ रहा है। वहीं रुबीना दिलैक सांप-बिच्छू से निपटकर टास्क पूरा करती दिखाई दीं। इस वीडियो में रोहित शेट्टी कहते दिखे, "डर की राजधानी केपटाउन में आप लोगों का स्वागत है। यहां जान की बाजी तो हमेशा लगती है, लेकिन इस बार बोली लगेगी डर की। ये है डर का नया दौर।" इस प्रोमो वीडियो को साझा करते हुए कलर्स ने इंस्टाग्राम से लिखा, "शुरू होने जा रहा है डर का नया दौर।" प्रोमो वीडियो के मुताबिक, शो 25 जुलाई से टीवी पर दस्तक देगा और हर शनिवार व रविवार रात 9 बजे रिलीज होगा। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: BB 19 फेम Farrhana Bhatt ने दुनिया से छुपाया सगी बहन का सच! खुद सामने आकर फैजाना ने किये चौंकाने वाले खुलासे

    Khatron Ke Khiladi 15 का धमाकेदार प्रोमो रिलीज

    Khatron Ke Khiladi 15 का धमाकेदार प्रोमो रिलीज

    बता दें कि 'खतरों के खिलाड़ी 15' (Khatron Ke Khiladi 15) के लिए फैंस ने भी दिन गिनने शुरू कर दिये हैं। इस बार शो में अविनाश मिश्रा, करण वाही, ऋत्विक धनजानी, अविका गोर, रुहानिका धवन, फरहाना भट्ट, जैस्मिन भसीन, रुबीना दिलैक, विशाल आदित्य सिंह, गौरव खन्ना, शगुन शर्मा और ऑरी अपनी किस्मत आजमाते दिखाई देंगे।

    ashna malik
    आशना मलिकauthor

    आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

    और पढ़ें
    End of Article