Farrhana Bhatt Real Sister Faizana Bhatt Reveals Shocking Things: 'बिग बॉस 19' फेम फरहाना भट्ट इन दिनों खूब लाइमलाइट बटोर रही हैं। सलमान खान के शो 'बिग बॉस 19' में रहते हुए फरहाना भट्ट ने लोगों का खूब दिल जीता था। उनकी लोकप्रियता ने आसमान छूने में कोई कमी नहीं छोड़ी थी। वहीं जल्द ही फरहाना भट्ट 'खतरों के खिलाड़ी 15' में भी नजर आने वाली हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो इस शो में फरहाना भट्ट टॉप 2 फाइनलिस्ट्स में भी शामिल हो चुकी हैं। लेकिन इन सबसे इतर, हाल ही में फरहाना भट्ट (Farrhana Bhatt) विवादों में घिर गई हैं। उन्होंने 'बिग बॉस 19' और अपने कई इंटरव्यू में ये कहा है कि वह अपनी मां की इकलौती बेटी हैं। लेकिन असल जिंदगी में फरहाना भट्ट की एक सगी बहन भी है, जिसका नाम फैजाना भट्ट है। फरहाना भट्ट की बहन फैजाना ने अब दुनिया के सामने आकर चौंकाने वाला बयान दिया है। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Khatron Ke Khiladi 15: फरहाना भट्ट या करण वाही, इस कंटेस्टेंट के हाथ लगी शो की ट्रॉफी?
फैजाना भट्ट ने दिया चौंकाने वाला बयान
फरहाना भट्ट (Farrhana Bhatt) की बहन फैजाना भट्ट ने सोशल मीडिया पर बयान साझा किया, जिसमें उन्होंने बताया कि वह और 'बिग बॉस 19' फेम एक साथ पले बढ़े हैं। फैजाना भट्ट ने अपने बयान में कहा, "ये सबसे मुश्किल चीज है जो मुझे कहनी पड़ रही है। फरहाना मेरी सगी बहन है। हम साथ बड़े हुए हैं, एक ही घर में रहे और जिंदगी के हर पल में एक-दूजे का साथ दिया। जब वो बिग बॉस में गई और उसने मुझे सार्वजनिक तौर पर अपनी बहन नहीं माना तो इस चीज ने मुझे तकलीफ दी। इसके बाद भी मैं चुप रही, क्योंकि मैं उसका समर्थन करना चाहती थी और उसे सफल देखना चाहती थी।" फैजाना भट्ट ने बताया कि उनपर कई तरह के आरोप भी लगे। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: TMKOC की बबीता जी जीवनभर रहेंगी कुंवारी! वीडियो शेयर कर बोलीं- जो जिंदगी मैंने चुनी...

Farrhana Bhatt ने छुपाया सगी बहन का सच!
फरहाना भट्ट और मां के बीच ठीक नहीं है सबकुछ
फैजाना भट्ट ने इस बारे में बात करते हुए कहा, "सालों तक, मुझपर आरोप लगे कि मैंने फरहाना और हमारी मां के बीच गलतफहमी बढ़ाई। ये कभी भी सच नहीं था। जब हमारी मां फरहाना के साथ मुंबई में रहीं तो उन्होंने खुद कुछ चीजें देखीं और अपने अनुभवों के आधारत पर अपने विचार बनाए। जिस चीज से हमारी मां गुजरी हैं, उसका उनपर बहुत असर पड़ा है। स्थिति बहुत गंभीर हो चुकी थी कि उन्हें अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा और पुलिस भी इसमें शामिल हुई। हमारे पास इन सभी चीजों का सबूत तक है।" फैजाना भट्ट ने बयान में आगे कहा कि वह रिश्ते के सम्मान के लिए लंबे समय से चुप रहीं और ये सोचती रहीं कि सब ठीक हो जाएगा।
फैजाना भट्ट ने अपने बयान में आगे कहा, "हालांकि अब ये मामला सार्वजनिक बन चुका है और लोग मुझसे लगातार सवाल कर रहे हैं। मुझे लगता है कि सच बताना जरूरी है। अगर फरहाना को गता है कि उसकी कोई बहन नहीं है तो आज से मैं भी ये चीज स्वीकार लूंगी कि मेरी कोई बहन नहीं है। ये फैसला जलन, गुस्से और नफरत में नहीं बल्कि तकलीफ, निराशा और चुप्पी से आया है। मैं आप लोगों से अनुरोध करती हूं कि कृप्या फरहाना के साथ मेरी फोटो न शेयर करें। मैं ये भी अनुरोध करती हूं कि फेक एकाउंट, फेक चैट न बनाएं और हमारे परिवार के बारे में गलत कहानी न फैलाएं।"
