टीवी मसाला

Khatron Ke Khiladi 15: फरहाना भट्ट या करण वाही, इस कंटेस्टेंट के हाथ लगी शो की ट्रॉफी?

Khatron Ke Khiladi 15 Winner Reveal: टीवी पर पॉपुलर रियलिटी शो 'खतरों के खिलाड़ी 15' दस्तक देने के लिए तैयार है। वहीं अब खबर है कि शो को अपना विजेता मिल चुका है।

Image

'खतरों के खिलाड़ी 15' को मिला विजेता? (फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम)

Khatron Ke Khiladi 15 Winner Reveal: टीवी पर पॉपुलर रियलिटी शो 'खतरों के खिलाड़ी' अपने 15वें सीजन के साथ दस्तक देने के लिए पूरी तरह से तैयार है। 'खतरों के खिलाड़ी 15' की शूटिंग केपटाउन में पूरी हो चुकी है। रुहानिका धवन, अविनाश मिश्रा, हर्ष गुजराल, गौरव खन्ना, रुबीना दिलैक, जैस्मिन भसीन, अविका गोर, फरहाना भट्ट, करण वाही, ऋत्विक धनजानी और विशाल आदित्य सिंह सहित कई सितारों ने इस बार शो में हाथ आजमाया था। जहां पहले 'खतरों के खिलाड़ी 15' (Khatron Ke Khiladi 15) के फाइनलिस्ट का नाम सामने आया था। वहीं अब शो को लेकर बताया जा रहा है कि इसे अपना विजेता भी मिल चुका है। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Laughter Chefs 3: इस दिन शूट होगा फाइनल एपिसोड, मनोरंजन का तड़का लगाने आएंगे Rohit Shetty

    'खतरों के खिलाड़ी 15' (Khatron Ke Khiladi 15) में अविनाश मिश्रा, फरहाना भट्ट (Farhana Bhatt) और करण वाही ने फिनाले में जगह बनाई थी। तीनों की फिनाले में एंट्री से फैंस की खुशी भी सातवें आसमान पर थी। लेकिन बाद में बताया गया कि फिनाले का मुकाबला करण वाही और फरहाना भट्ट के बीच होने वाला है। इंडिया फोरम की रिपोर्ट के मुताबिक, 'खतरों के खिलाड़ी 15' से जुड़े करीबी सूत्रों का कहना है कि शो में करण वाही को मात देकर फरहाना भट्ट ने जीत दर्ज की है। अगर शो से जुड़ी ये रिपोर्ट सही साबित होती है तो ये फरहाना भट्ट के लिए बड़ी उपलब्धि साबित होगी। 'बिग बॉस 19' में भी फरहाना भट्ट ने फिनाले तक अपनी राह तय की थी। उनकी जीत की हर किसी को उम्मीद भी थी। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Khatron Ke Khiladi 15: सेट पर आखिरी दिन Farrhana Bhatt की दिखी सांप के साथ दोस्ती, फोटोज ने मचाया भौकाल
    Khatron Ke Khiladi 15 को मिला विजेता?

    Khatron Ke Khiladi 15 को मिला विजेता?

    कब शुरू होगा 'खतरों के खिलाड़ी 15'

    बता दें कि 'खतरों के खिलाड़ी 15' (Khatron Ke Khiladi 15) की शुरुआत 27 जुलाई से टीवी पर होने वाली है। इस बार भी शो को रोहित शेट्टी होस्ट करने वाले हैं। सीरियल में 12 खिलाड़ी अपनी किस्मत आजमाते नजर आएंगे। इसमें से कुछ खिलाड़ी ऐसे भी हैं जो पहले भी शो का हिस्सा रह चुके हैं। 'खतरों के खिलाड़ी 15' के अभी तक कई प्रोमो वीडियो सामने आ चुके हैं, जिसने फैंस की एक्साइटमेंट भी बढ़ा दी है।

    ashna malik
    आशना मलिकauthor

    आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

    और पढ़ें
    End of Article