टीवी मसाला

Khatron Ke Khiladi 15: अविनाश मिश्रा को पछाड़कर विनर बनीं Farrhana Bhatt? सेट से लीक वीडियो देख फैंस हुए खुश

Khatron Ke Khiladi 15: रियलिटी शो खतरों के खिलाड़ी 15 का ग्रैंड फिनाले शूट हो गया है और अब सेट से वीडियो आया है। फैंस दावा कर रहे हैं कि शो की विनर फरहाना भट्ट बनी हैं।

Image

khatron ke khiladi 15 (photo credit- instagram)

Khatron Ke Khiladi 15: रोहित शेट्टी का रियलिटी शो खतरों के खिलाड़ी 15 (Khatron Ke Khiladi 15) टीवी पर टेलीकास्ट हो रहा है। इस शो में रोहित शेट्टी के सपोर्ट से तमाम कंटेस्टेंट्स खतरनाक स्टंट कर रहे हैं। अब तक शो से कई कंटेस्टेंट्स इविक्ट हो गए हैं। शो की शूटिंग काफी समय पहले कैपटाउन में हो चुकी है और अब मुंबई में शो का ग्रैंड फिनाले शूट हुआ। दावा है कि ग्रैंड फिनाले में अविनाश मिश्रा और फरहाना भट्ट (Farrhana Bhatt) के बीच आखिरी टक्कर हुई और इस टक्कर में फरहाना भट्ट जीत गईं। सेट से एक वीडियो सामने आया है, जिसे देखने के बाद ये दावा फैंस कर रहे हैं। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Bigg Boss 20: काजी तौकीर की फैन हुईं Hina Khan, गेम की तारीफ करते हुए बोलीं- 'जीत कर आओ लड़के'

    फरहाना भट्ट और अविनाश मिश्रा के बीच कांटे की टक्कर

    खतरों के खिलाड़ी 15 के ग्रैंड फिनाले के सेट से रोहित शेट्टी का एक वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में रोहित शेट्टी के साथ स्टेज पर तमाम स्टार्स खड़े हैं, जो शो में कंटेस्टेंट्स के रूप में नजर आए। इस मौके पर रोहित शेट्टी फरहाना भट्ट से मिलते हैं और उन्हें गले लगाकर कुछ बातचीत करते हैं। इस वीडियो को देखने के बाद लोगों का मानना है कि फरहाना भट्ट इस शो की विनर बनी हैं और ग्रैंड फिनाले के टेलीकास्ट वाले दिन फरहाना ही ट्रॉफी के साथ नजर आएंगी। हालांकि, सोशल मीडिया पर एक ग्रुप ऐसा भी है, जिसका मानना है कि शो के विनर अविनाश मिश्रा हैं। अविनाश मिश्रा के सपोर्ट में काफी सारे पोस्ट किए गए हैं, जिसने फिनाले एपिसोड की एक्साइटमेंट को काफी ज्यादा बढ़ा दिया है। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Bigg Boss 20: एक लाइफलाइन जाते ही लड़ाकू बनीं Uditi Singh, आसिफ को कहा- 'बदतमीज', सुबह सुबह हुआ बवाल

      कौन बना रनरअप

      बता दें कि सोशल मीडिया पर एक पोस्ट वायरल हो रहा है, जिसमें विनर से लेकर रनरअप तक के नाम बताए गए हैं। इस पोस्ट में अविनाश मिश्रा को विनर बताया गया है और फरहाना भट्ट को शो का फर्स्ट रनरअप घोषित किया। वहीं, सेंकड रनरअप करण वाही को बताया गया है। शो में फरहाना भट्ट, अविनाश मिश्रा और करण वाही की दोस्ती काफी पॉपुलर हो रही है। फरहाना और करण का क्यूट लव एंगल है, जो काफी पसंद किया जा रहा है। वहीं, अविनाश और करण की दोस्ती काफी मजबूत हो गई है। दोनों ने एक दूसरे के लिए सोशल मीडिया पर पोस्ट तक किया था।
      Kavita
      कविताauthor

      कविता टाइम्स नाउ नवभारत डिजीटल के एंटरटेनमेंट डेस्क में बतौर चीफ कॉपी एडिटर की पोस्ट पर काम कर रही है. पत्रकारिता के क्षेत्र डिप्लोमा हासिल करने के बाद कविता ने मनोरंजन के क्षेत्र में कदम रखा, जहां पर वह टीवी पत्रकारिता के क्षेत्र में लंबे समय से काम कर रही है. टीवी के क्षेत्र में कविता की मजबूत पकड़ है. इस क्षेत्र में कविता को फिल्म, टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी अपडेट्स को सरल भाषा में और सटीक जानकारी के साथ पेश करने के लिए जानी जाती हैं. कविता ने अब तक 6,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं. मनोरंजन पत्रकारिता में तेजी से आ रहे बदलाव पर पैनी नजर रखना और समय पर हर सटीक खबर की जानकारी देना कविता की खासियत है.

      और पढ़ें
      End of Article