टीवी मसाला

Bigg Boss 20: काजी तौकीर की फैन हुईं Hina Khan, गेम की तारीफ करते हुए बोलीं- 'जीत कर आओ लड़के'

Bigg Boss 20: सलमान खान के रियलिटी शो बिग बॉस 20 में काजी तौकीर की गेम को लोग पसंद कर रहे हैं और हिना खान ने भी काजी की तारीफ की है। हिना ने एक लंबा चौड़ा पोस्ट किया है।

Image

bigg boss 20 (photo credit- instagram)

Bigg Boss 20: रियलिटी शो बिग बॉस 20 (Bigg Boss 20) में काजी तौकीर (Qazi Touqeer) अपने गेम अंदाज से लोगों का खूब ध्यान खींच रहे हैं। काजी पहले दिन से अपनी अलग अंदाज से लोगों को एंटरटेन कर रहे हैं। वह कई बार अपनी हरकतों की वजह से ट्रोल भी हो चुके हैं और घरवालों को भी वह अपनी हरकतों से डरा चुके हैं, लेकिन काजी का गेम जारी है। सलमान खान वीकेंड का वार में काजी की तारीफ कर चुके हैं और अब हिना खान (Hina Khan) भी काजी के गेम की फेन हो गई है। हिना ने कंटेस्टेंट के सपोर्ट में एक लंबा चौड़ा पोस्ट किया है। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Akanksha Chamola ने तलाक की खबरों के बीच किया Gaurav Khanna को अनफॉलो, डिलीट कीं तस्वीरें

    हिना खान ने की काजी तौकीर की तारीफ

    हिना खान ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट की स्टोरी पर एक लंबा चौड़ा पोस्ट किया है, जिसमें उन्होंने काजी तौकीर के गेम की तारीफ की, जिसमें लड़ाई झगड़ा नहीं, सिर्फ एंटरटेनमेंट है। हिना ने लिखा, 'एक कश्मीरी होने के नाते, मुझे काजी तौकीर को इतने सालों बाद एक बार फिर रॉकस्टार की तरह लोगों का दिल जीतते हुए देखकर सच में बहुत खुशी और गर्व हो रहा है। फिलहाल वह यह दिखा रहे हैं कि ध्यान खींचने के लिए मनोरंजन को हर वक्त लड़ाई-झगड़े करने पर निर्भर रहने की जरूरत नहीं है। मुझे उम्मीद है कि वह बिना उस रास्ते को खोए, जो उन्हें इतना प्यार और सराहना दिला रहा है, इसी भावना के साथ हमारा मनोरंजन करना जारी रखेंगे। बस एकमात्र चीज जिससे मैं असहमत हूं, वह यह तरीका है जिससे कभी-कभी मानसिक/शारीरिक बीमारी को मनोरंजन के रूप में इस्तेमाल किया जाता है। मैं ईमानदारी से चाहती हूं कि वह इसके बिना काम कर पाते। वैसे वह बहुत अच्छे हैं फिर भी, उन्हें मेरी ओर से ढेर सारी शुभकामनाएं। भगवान करे वह इसी तरह चमकते रहें और कश्मीर का नाम रोशन करते रहें। जाओ और जीत कर आओ लड़के।' टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Bigg Boss 20 Day 7 Highlights: सलमान के सामने कनिका ने गुल्लू को किया रिजेक्ट, आम्रपाली ने अरिश्फा को लताड़ा
    bigg boss 20 hina khan post

    bigg boss 20 hina khan post

      काजी तौकीर का गेम

      बता दें कि काजी तौकीर शो में अपना अलग ही गेम चला रहे हैं। वह शो में मौजूद कंटेस्टेंट्स के सामने इस तरह बर्ताव करते हैं कि उन्हें कोई दिमागी बीमारी है या फिर वह शो का प्रेशर झेल नहीं पा रहे हैं, लेकिन वह बार बार कैमरे के सामने दर्शकों को बता देते हैं कि वह पूरी तरह ठीक है। गुरुवार के एपिसोड में काजी की हरकतों की वजह से बिग बॉस को डॉक्टर तक भेजने पड़े थे, लेकिन काजी एकदम ठीक थे।

      Kavita
      कविताauthor

      कविता टाइम्स नाउ नवभारत डिजीटल के एंटरटेनमेंट डेस्क में बतौर चीफ कॉपी एडिटर की पोस्ट पर काम कर रही है. पत्रकारिता के क्षेत्र डिप्लोमा हासिल करने के बाद कविता ने मनोरंजन के क्षेत्र में कदम रखा, जहां पर वह टीवी पत्रकारिता के क्षेत्र में लंबे समय से काम कर रही है. टीवी के क्षेत्र में कविता की मजबूत पकड़ है. इस क्षेत्र में कविता को फिल्म, टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी अपडेट्स को सरल भाषा में और सटीक जानकारी के साथ पेश करने के लिए जानी जाती हैं. कविता ने अब तक 6,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं. मनोरंजन पत्रकारिता में तेजी से आ रहे बदलाव पर पैनी नजर रखना और समय पर हर सटीक खबर की जानकारी देना कविता की खासियत है.

      और पढ़ें
      End of Article