टीवी मसाला

Bigg Boss Bangla: शो में इंटीमेट हुआ कपल, Liplock कर पार की सारीं हदे; वीडियो देख फूटा लोगों का गुस्सा

Bigg Boss Bangla: रियलिटी शो बिग बॉस बांग्ला का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में राजवीर दे ने नंदिनी दत्ता को लिपलॉक किया है। वीडियो देख लोग भड़क गए हैं।

Image

bigg boss 20 (photo credit- instagram)

Bigg Boss Bangla: रियलिटी शो बिग बॉस बांग्ला (Bigg Boss Bangla) का सीजन तीन चल रहा है और इस बार ये शो काफी चर्चाओं में बना हुआ है। सौरव गांगुली इस शो को होस्ट कर रहे हैं और उनके इस शो में दो कंटेस्टेंट ने सारी हदें पार कर रखी हैं। शो में राजवीर दे (Rajveer Dey) और नंदिनी दत्ता (Nandini Dutta) का लव एंगल साफ नजर आ रहा है। बिग बॉस के घर में राजवीर और नंदिनी मिले और दोनों के बीच चंद दिनों में ही प्यार शुरू हो गया। अब शो में आए दिन दोनों की नजदीकियां देखने के लिए मिल जाती हैं, लेकिन नंदिनी दत्ता के एविक्शन के दौरान दोनों अपनी हदें पार करते हुए नजर आए। इस मौके पर राजवीर भूल गए कि वह नेशनल टीवी पर हैं। उनका वीडियो देख लोग भड़क गए हैं। (टाइम्स नाउ नवभारत हिंदी पर ये भी पढ़ें: Bigg Boss 20: घरवालों का मैसेज मिलते ही फूट-फूटकर रोईं Mahhi Vij-आम्रापली दुबे, अरिश्फ किसका तोड़ेगी कैसेट?

    नंदिनी दत्ता और राजवीर दे की आशिकी

    बिग बॉस बांग्ला के बीते वीकेंड का वार में नंदिनी दत्ता का एविक्शन हुआ। इस मौके पर राजवीर दे काफी ज्यादा इमोशनल हो गए। राजवीर नंदिनी के एविक्शन की बात सुनते हुए रोने लगे और फिर जैसे ही सौरव गांगुली गए तो उन्होंने नंदिनी को गले लगा लिया और उनके गाल पर बार बार किस करने लगे। राजवीर दे यहीं नहीं रुके। वह अचानक ही नंदिनी से दूर हुए और उन्होंने अपना जैकेट निकाला। इसके बाद उन्होंने नंदिनी को अपनी जैकेट से ढक लिया और फिर दोनों किस करने लगे। ये नजारा देखकर शो में मौजूद हर कोई हैरान रह गया। सोशल मीडिया पर राजवीर दे और नंदिनी दत्ता के रोमांस का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। हर कोई दोनों को देखकर हैरान है। अब सवाल बिग बॉस पर उठ रहे हैं, जिसे फैमिली शो कहा जाता है लेकिन अब कंटेस्टेंट्स आकर शो में मर्यादा पार कर रहे हैं। (टाइम्स नाउ नवभारत हिंदी पर ये भी पढ़ें: Roadies के सेट पर Neha Dhupia से भिड़े Abhishek Malhan, सेट से लीक हुआ लड़ाई का वीडियो

      सीक्रेट रूम में नंदिनी

      हालांकि, बिग बॉस का ये पूरा एविक्शन फेक साबित हो गया है। नंदिनी शो से बाहर नहीं आई हैं। नंदिनी को मेकर्स ने सीक्रेट रूम में भेज दिया है। ऐसे में अब देखना होगा कि नंदिनी सीक्रेट रूम में रहकर क्या बवाल करती हैं।

      सौरव गांगुली से मिल चुकी है चेतावनी

      बता दें कि बिग बॉस बांग्ला में राजवीर दे और नंदिनी दत्ता की नजदीकियों का मुद्दा पहले भी उठ चुका है। दोनों शो में कई बार करीब आए हैं और कई बार एक दूसरे को किस किया है। इस वजह से सौरव गांगुली खुद दोनों को फटकार लगा चुके हैं। उन्होंने दोनों को फैमिली शो की मर्यादा का ध्यान रखने की सलाह दी थी और चेतावनी दी थी कि अगर ऐसा ही चलता रहा, तो उन्हें शो से बाहर भी किया जा सकता है।
      Kavita
      कविताauthor

      कविता टाइम्स नाउ नवभारत डिजीटल के एंटरटेनमेंट डेस्क में बतौर चीफ कॉपी एडिटर की पोस्ट पर काम कर रही है. पत्रकारिता के क्षेत्र डिप्लोमा हासिल करने के बाद कविता ने मनोरंजन के क्षेत्र में कदम रखा, जहां पर वह टीवी पत्रकारिता के क्षेत्र में लंबे समय से काम कर रही है. टीवी के क्षेत्र में कविता की मजबूत पकड़ है. इस क्षेत्र में कविता को फिल्म, टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी अपडेट्स को सरल भाषा में और सटीक जानकारी के साथ पेश करने के लिए जानी जाती हैं. कविता ने अब तक 6,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं. मनोरंजन पत्रकारिता में तेजी से आ रहे बदलाव पर पैनी नजर रखना और समय पर हर सटीक खबर की जानकारी देना कविता की खासियत है.

      और पढ़ें
      End of Article