ऑटो न्यूज़

Royal Enfield को टक्कर देने आ रही Harley Davidson की नई बाइक, Sprint 440 से उठा पर्दा

Harley-Davidson की नई क्रूजर बाइक Sprint 440 से पर्दा उठ गया है। इस बाइक का पब्लिक डेब्यू मिलान में EICMA 2026 शो में होगा।

Image

Sprint 440 से उठा पर्दा (Photo: harley davidson Official Website)

Harley-Davidson ने अपनी नई क्रूजर बाइक Sprint 440 से पर्दा उठा दिया है। इसे Hero MotoCorp के साथ साझेदारी में बनाया गया है। 440cc इंजन, कम सीट ऊंचाई और क्लासिक क्रूजर डिजाइन वाली यह बाइक कंपनी के छोटे इंजन वाले पोर्टफोलियो को बढ़ाएगी। इसका पब्लिक डेब्यू मिलान में EICMA 2026 शो में होगा। अमेरिका में बाइक की बिक्री 2027 से शुरू होगी।

क्लासिक क्रूजर डिजाइन

Sprint 440

Sprint 440

Sprint 440 का डिजाइन Harley-Davidson X440 से अलग और ज्यादा ट्रेडिशनल क्रूजर स्टाइल वाला है। इसमें टियरड्रॉप शेप का फ्यूल टैंक, गोल हेडलैंप, स्कूप्ड राइडर सीट और पीछे की ओर खिंचे हैंडलबार दिए गए हैं। स्टेप्ड पिलियन सीट, छोटा रियर मडगार्ड और नीचे लगाया गया एग्जॉस्ट इसके लुक को खास बनाते हैं। बाइक में ब्लैक फिनिश वाले मैकेनिकल पार्ट्स, इंजन पर मशीन्ड फिन्स और मेटल एग्जॉस्ट हीट शील्ड मिलती है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में यह Dark Billiard Grey, Vivid Black और Teal Thunder रंगों में उपलब्ध होगी।

440cc इंजन और परफॉर्मेंस

इस क्रूजर में 440cc का एयर और ऑयल-कूल्ड, सिंगल-सिलेंडर इंजन दिया गया है। यह 6,000 rpm पर 26.7 bhp की पावर और 4,000 rpm पर 38 Nm का टॉर्क जनरेट करता है। इसे 6-स्पीड गियरबॉक्स और असिस्ट-एंड-स्लिपर क्लच से जोड़ा गया है। कंपनी के मुताबिक इसकी कंबाइंड माइलेज करीब 34 किलोमीटर प्रति लीटर है। हालांकि, वास्तविक माइलेज सड़क और राइडिंग स्टाइल के अनुसार अलग हो सकती है। इसमें 9 लीटर का फ्यूल टैंक है, जो X440 के 13.5 लीटर टैंक से छोटा है।

कम सीट हाइट और फीचर्स

Sprint 440 की लोडेड सीट हाइट 671 mm है। पतली सीट और टैंक का आकार राइडर को जमीन तक पैर पहुंचाने में आसानी देने के लिए रखा गया है। जरूरत के अनुसार Reach और Tallboy सीट का ऑप्शन भी मिलेगा। बाइक में आगे 43 mm अपसाइड-डाउन फोर्क और पीछे सात-स्टेप प्रीलोड एडजस्टमेंट वाले ट्विन शॉक एब्जॉर्बर हैं। इसका ग्राउंड क्लीयरेंस 147 mm है।

Sprint 440

Sprint 440

इसमें 19-इंच फ्रंट और 17-इंच रियर अलॉय व्हील, ABS के साथ डिस्क ब्रेक, 3.5-इंच कलर TFT डिस्प्ले, फुल LED लाइटिंग और USB-C चार्जिंग पोर्ट मिलता है। विंडस्क्रीन, सैडलबैग, बैकरेस्ट और इंजन गार्ड जैसे एक्सेसरीज भी मिलेंगे।

भारत में लॉन्च का इंतजार

ब्रिटेन में Sprint 440 की शुरुआती कीमत 4,995 पाउंड यानी करीब 6.34 लाख रुपये बताई गई है। अमेरिका में इसकी कीमत लगभग 6,000 डॉलर है। भारत में लॉन्च की तारीख और कीमत अभी घोषित नहीं हुई है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो इसकी भारतीय कीमत करीब 3.5 लाख रुपये हो सकती है।

Shivani Kotnala
शिवानी कोटनालाauthor

शिवानी कोटनाला टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। पत्रकारिता के करियर में 3 साल से ज्यादा के अनुभव के साथ शिवानी ने बिजनेस और टेक से जुड़ी खबरों पर काम किया है। यूटीलिटी, शेयर बाजार, पर्सनल फाइनेंस, बैंकिंग से जुड़ी खबरों पर वह लगातार लिख रही हैं। शिवानी ने डिजिटल के साथ-साथ न्यूज एजेंसी में भी काम किया है।

और पढ़ें
End of Article