बॉक्स ऑफिस

800 करोड़ पार करते ही Jailer 2 की कमाई में भारी गिरावट, क्या 1000 करोड़ तक पहुंचेगी फिल्म?

Jailer 2 Box Office: रजनीकांत की 'जेलर 2' ने दुनियाभर में 800 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है। हालांकि, तीसरे सोमवार इसकी कमाई में करीब 70 प्रतिशत की गिरावट आई।

Image

जेलर 2 की कमाई में आई भारी गिरावट (pic credit-jailer 2 movie)

साउथ के सुपरस्टार रजनीकांत की फिल्म 'जेलर 2' (Jailer 2) ने दुनिया भर में 800 करोड़ रुपये की कमाई का आंकड़ा पार कर बड़ी कामयाबी हासिल की है, लेकिन इस बड़ी उपलब्धि के अगले ही दिन फिल्म की कमाई में ऐसी गिरावट आई कि सभी की नजरें इसके बॉक्स ऑफिस पर टिक गईं। तीसरे सोमवार को फिल्म की कमाई रविवार के मुकाबले करीब 70 प्रतिशत तक घट गई। इसके बावजूद फिल्म की भारत में कुल कमाई 460 करोड़ रुपये के करीब पहुंच चुकी है। अब सवाल है कि क्या यह फिल्म अपनी रफ्तार दोबारा पकड़ पाएगी और 1000 करोड़ रुपये का आंकड़ा छू सकेगी? (Times Now Navbharat पर ये भी पढ़ें-अभिनेता टाइगर श्रॉफ पर गोली चलाने की साजिश में बड़ी कार्रवाई, मुंबई क्राइम ब्रांच ने करनाल से महिला को किया गिरफ्तार)

तीसरे सोमवार को कमाई में बड़ी गिरावट

बॉक्स ऑफिस के आंकड़ों के मुताबिक, 'जेलर 2' ने रिलीज के 19वें दिन यानी तीसरे सोमवार को भारत में 3.41 करोड़ रुपये की कमाई की। इससे एक दिन पहले रविवार को फिल्म ने 11.20 करोड़ रुपये कमाए थे। इस तरह सोमवार को कमाई में करीब 69.55 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई। तमिल भाषा में फिल्म ने 1.94 करोड़ रुपये कमाए, जबकि हिंदी से 53 लाख और तेलुगु से 41 लाख रुपये की कमाई हुई। सोमवार की कमाई के बाद फिल्म का भारत में कुल कारोबार 459.71 करोड़ रुपये हो गया है। वहीं, दुनिया भर में इसकी कुल कमाई 800 करोड़ रुपये के पार पहुंच चुकी है।

निर्देशक नेल्सन दिलीपकुमार की इस फिल्म में रजनीकांत एक बार फिर टाइगर मुथुवेल पांडियन के किरदार में नजर आ रहे हैं। फिल्म में वे अपने परिवार की रक्षा करते हुए मूर्तियों की अंतरराष्ट्रीय तस्करी के जाल से भिड़ते हैं। फिल्म में एसजे सूर्या, विद्या बालन, राम्या कृष्णन, मिथुन चक्रवर्ती और योगी बाबू जैसे कलाकार भी हैं। अब देखना होगा कि तीसरे सोमवार की गिरावट के बाद 'जेलर 2' फिर से कमाई की रफ्तार बढ़ा पाती है या नहीं।

Kumar Sarash
कुमार सरसauthor

कुमार सरस टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और रोचक है, जो पाठकों को तुरंत जोड़ लेती है। कुमार सरस को बॉलीवुड, टीवी और OTT की ट्रेंडिंग खबरों पर काम करने में खास रुचि है। अब तक उन्होंने 2,500 से अधिक आर्टिकल्स लिखे हैं, जिनमें ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव अपडेट्स और एंटरटेनमेंट फीचर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article