Shafaq Naaz Gave Reply To Trollers: एकता कपूर के पॉपुलर सीरियल महाभारत (Mahabharat) फेम शफक नाज (Shafaq Naaz) अपनी पर्सनल लाइफ को प्राइवेट रखती हैं। शफक ने गुपचुप बॉयफ्रेंड जीशान ने शादी करके हर किसी को हैरान कर दिया था और अब एक्ट्रेस ने अपने पति जीशान के साथ करवा चौथ मनाया। शफक ने इस मौके पर लाल साड़ी पहन अपनी फोटोज शेयर की थीं, जिसमें वह माथे पर सिंदूर लगाए काफी सुंदर लगीं। शफक की इन फोटोज पर फैंस ने ढेर सारा प्यार लुटाया, लेकिन कुछ लोगों ने एक्ट्रेस को बुरी तरह ट्रोल किया। मुस्लिम होकर सिंदूर लगाकर करवा चौथ मनाने की वजह से वह काफी ट्रोल हुईं, जिस पर अब शफक ने मुंहतोड़ जवाब दिया है। Bigg Boss Bangla: शो में इंटीमेट हुआ कपल, Liplock कर पार की सारीं हदे; वीडियो देख फूटा लोगों का गुस्सा
भड़कीं शफक नाज
शफक नाज ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह ट्रोलर्स को मुंहतोड़ जवाब देती नजर आ रही हैं। इस वीडियो में शफक ने अपना करवा चौथ सेलिब्रेशन का जिक्र किया और नाराजगी जाहिर करते हुए कहा, 'मैंने हाल ही में करवा चौथ मनाते हुए कुछ तस्वीरें पोस्ट की थीं। मैंने लाल साड़ी पहनी थी और मांग में सिंदूर लगाया था। मुझे लगा कि तस्वीरें अच्छी हैं, लेकिन अचानक कमेंट सेक्शन में गालियां, ट्रोलिंग और बदतमीजी देखने को मिलने लगी। ऐसा लग रहा था कि सिंदूर लगाने से धर्म बदल जाता है। यानी मेरा धर्म बदल चुका है, क्योंकि मैंने सिंदूर लगा है। सबसे पहले मैं एक बात साफ कर दूं। मेरे पति का नाम जीशान है और वह मुस्लिम हैं। दूसरी बात, सिर्फ सिंदूर लगाने से कैसे धर्म बदल जाता है।' Bigg Boss 20: घरवालों का मैसेज मिलते ही फूट-फूटकर रोईं Mahhi Vij-आम्रापली दुबे, अरिश्फ किसका तोड़ेगी कैसेट?
