टीवी मसाला

'काफी झगड़े होते...' Jiya Shankar ने मंगेतर करण संग ब्रेकअप की अफवाहों पर तोड़ी चुप्पी, फैंस को बताई सच्चाई

Jiya Shankar On Breakup Rumours With Kaaran: एक्ट्रेस जिया शंकर और करण धनक के रिश्ते में खटपट की खबर सामने आई थी। दावा था कि दोनों का रिश्ता खत्म हो गया है। अब जिया ने इस पर चुप्पी तोड़ी है।

Image

jiya shankar (photo credit- instagram)

Jiya Shankar On Breakup Rumours With Kaaran: टीवी एक्ट्रेस जिया शंकर (Jiya Shankar) इन दिनों अपने रिश्ते को लेकर काफी चर्चा में हैं। जिया ने कुछ दिनों पहले ही बॉयफ्रेंड करण धनक संग सगाई की जानकारी फैंस को दी थी और फिर अचानक ही कपल के ब्रेकअप की खबरें सामने आईं। दावा किया जाने लगा कि जिया और करण के बीच कुछ भी ठीक नहीं चल रहा है और दोनों अलग हो गए हैं। इन अफवाहों के बीच जिया ने करण संग हेलोवीन पार्टी की फोटोज शेयर की थी और अब एक्ट्रेस ने करण संग रोमांटिक फोटोज शेयर कर एक लंबा चौड़ा नोट लिखा है। (टाइम्स नाउ नवभारत हिंदी पर ये भी पढ़ें: 'मेरे पति मुस्लिम..' Mahabharat फेम Shafaq Naaz सिंदूर लगाकर करवा चौथ मनाने पर हुईं ट्रोल, दिया मुंहतोड़ जवाब

    जिया शंकर ने मंगेतर करण संग शेयर कीं फोटोज

    जिया शंकर ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर कर करण धनक संग ब्रेकअप की अफवाहों को गलत बताया है। इस मौके पर जिया ने साफ बताया है कि वह दोनों साथ हैं और परफेक्ट होने की कोशिश कर रहे हैं। जिया ने करण संग रोमांटिक फोटोज शेयर कीं, जिसमें दोनों काफी खुश नजर आ रहे हैं। समंदर किनारे की इन फोटोज में कपल मस्ती करते हुए दिखाई दे रहा है। इन फोटोज के साथ जिया ने कैप्शन में अपनी भावनाएं जाहिर की है। जिया ने लिखा, 'अगर आपको किसी ने नहीं बताया कि साथ रहना सीखना कितना मुश्किल हो सकता है, तो मैं आपको बता दूं कि यह कोई बॉलीवुड फिल्म नहीं है।' (टाइम्स नाउ नवभारत हिंदी पर ये भी पढ़ें: Bigg Boss Bangla: शो में इंटीमेट हुआ कपल, Liplock कर पार की सारीं हदे; वीडियो देख फूटा लोगों का गुस्सा

      जिया शंकर ने अफवाहों पर तोड़ी चुप्पी

      जिया ने आगे लिखा, 'ज्यादातर कपल की तरह, हम भी एक-दूसरे से बहुत प्यार करते हैं, लेकिन कभी-कभी हमारे बीच काफी झगड़े भी होते हैं। हमारे बीच कुछ मतभेद भी हैं, और हम बस एक-दूसरे के लिए बेहतर इंसान बनना सीख रहे हैं। हम परफेक्ट नहीं हैं। हम बस इंसान हैं, जिन्हें प्यार हुआ और जिन्होंने एक-दूसरे को चुना। हम सबसे अच्छे दोस्त हैं, और बस यही उम्मीद करते हैं कि हम सब कुछ सुलझा लें और इस जिंदगी में एक साथ आगे बढ़ें। अब से मैं अपने सोशल मीडिया पर जो भी शेयर करूंगी, उसे लेकर ज्यादा सावधान रहूंगी, ताकि किसी भी तरह के अंदाजे या बेबुनियाद अफवाहों की कोई गुंजाइश न रहे। लेकिन मेरे मंगेतर या हमारे रिश्ते के बारे में जो कुछ भी कहा गया है, उसमें रत्ती भर भी सच्चाई नहीं है। चलिए, अब प्यार और अच्छाई के साथ आगे बढ़ते हैं, ठीक है? मैं आप सभी के लिए ढेर सारा प्यार और सुकून की कामना करती हूं, और उम्मीद करती हूं कि आपको भी ऐसा प्यार मिले जो आपके लिए एकदम सही हो।'
      Kavita
      कविताauthor

      कविता टाइम्स नाउ नवभारत डिजीटल के एंटरटेनमेंट डेस्क में बतौर चीफ कॉपी एडिटर की पोस्ट पर काम कर रही है. पत्रकारिता के क्षेत्र डिप्लोमा हासिल करने के बाद कविता ने मनोरंजन के क्षेत्र में कदम रखा, जहां पर वह टीवी पत्रकारिता के क्षेत्र में लंबे समय से काम कर रही है. टीवी के क्षेत्र में कविता की मजबूत पकड़ है. इस क्षेत्र में कविता को फिल्म, टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी अपडेट्स को सरल भाषा में और सटीक जानकारी के साथ पेश करने के लिए जानी जाती हैं. कविता ने अब तक 6,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं. मनोरंजन पत्रकारिता में तेजी से आ रहे बदलाव पर पैनी नजर रखना और समय पर हर सटीक खबर की जानकारी देना कविता की खासियत है.

      और पढ़ें
      End of Article