टीवी मसाला

Kashmera Shah ने मामा ससुर गोविंदा की लव लाइफ पर मारा ताना, रूमर्ड GF कोमल रानी स्वर्णकार को किया टारगेट

Kashmera Shah Taunt On Govinda Love Life: एक्ट्रेस कश्मीरा शाह, गोविंदा और सुनीता आहूजा के विवाद पर खुलकर बोल रही हैं। कश्मीरा का सपोर्ट सुनीता को मिल रहा है। अब उन्होंने गोविंदा को टारगेट किया है।

Image

Kashmera Shah On Govinda Love Life (photo credit- instagram)

Kashmera Shah Taunt On Govinda Love Life: बॉलीवुड अभिनेता गोविंदा अपनी लव लाइफ की वजह से विवादों में फंसे हुए हैं। गोविंदा का नाम कोमल रानी स्वर्णकार के साथ जोड़ा जा रहा है। दोनों फिल्म रूपा में एक साथ नजर आने वाले हैं। कोमल को गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा ने घर तोड़ने वाली का टैग दिया था, जिस पर सुनीता को कश्मीरा शाह का सपोर्ट मिला था। कश्मीरा ने गोविंदा और कोमल को खूब खरी खोटी सुनाई थी। अब एक बार फिर कश्मीरा शाह (Kashmera Shah) मामा ससुर गोविंदा (Govinda) और कोमल रानी को टारगेट करती हुई नजर आई हैं। (टाइम्सनाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Bigg Boss 20: Amrapali Dubey शो से कैसे रख रही हैं बीमार पिता का ध्यान? मेकर्स संग बड़ी डील का हुआ खुलासा

    कश्मीरा शाह ने गोविंदा और कोमल रानी को मारा ताना

    बीती रात कश्मीरा शाह को मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया। इस मौके पर कश्मीरा पैपराजी को देखकर हैरान रह गईं और उनसे पूछने लगीं कि क्या वह यहां पर ही रहते हैं? इसी बातचीत के दौरान कश्मीरा ने गोविंदा और कोमल रानी पर तंज कसा। हालांकि, उन्होंने किसी का नाम नहीं लिया। कश्मीरा ने पैपराजी से बात करते हुए कहा है, 'रोज कोई न कोई आता है क्या और कब तक वेट करते हो आप लोग।' कश्मीरा की बात सुनकर पैपराजी पूछते हैं, 'आप कहां जा रहे हैं मैडम?' इस पर वह जवाब देते हुए कहती हैं, 'मैं ग्रीस जा रही हूं। मैं एक एक्टर के तौर पर और एक डायरेक्टर के तौर पर यूरोप नया प्रोजेक्ट करने जा रही हूं और खास बात ये है कि ये प्रोजेक्ट स्वतंत्र रूप से कर रही हूं न मेरे पति ने फाइनेंस किया और ना ही किसी बॉयफ्रेंड ने। हम बाहर की फिल्म करते हैं भाई... घर की नहीं करते।' इसके बाद कश्मीरा अपने साथ आए शख्स को आवाज देते हुए कहती हैं, 'आजा... इससे पहले मैं और कुछ बोल दूं।' अब अंदाजा लगाया जा रहा है कि कश्मीरा ने ये बात गोविंदा और कोलम रानी के लिए ही की है। (टाइम्सनाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Bigg Boss 20: लव गिल के लिए Scout OP की फीलिंग पर GF काशवी ने तोड़ी चुप्पी, बोली- 'कुछ क्लिप की वजह से...'

      सुनीता आहूजा के सपोर्ट में बोली थीं कश्मीरा शाह

      बता दें कि सुनीता आहूजा ने एक वीडियो शेयर किया था, जिसमें उन्होंने लोगों से सपोर्ट मांगा था ताकि वह अपना घर बचा सके। ये वीडियो तब आया था जब गोविंदा और कोमल एक साथ लालबागचा राजा के दर्शन करने पहुंचे थे। इसके बाद कोमल रानी ने सुनीता आहूजा को जवाब देते हुए उन्हें कातिल का टैग दिया था। इन दोनों के विवाद पर कश्मीर ने रिएक्ट करते हुए सुनीता आहूजा का खुलकर सपोर्ट किया था। इतना ही नहीं, सुनीता और कश्मीरा एक पार्टी में भी साथ स्पॉट हुए थे।
      Kavita
      कविताauthor

      कविता टाइम्स नाउ नवभारत डिजीटल के एंटरटेनमेंट डेस्क में बतौर चीफ कॉपी एडिटर की पोस्ट पर काम कर रही है. पत्रकारिता के क्षेत्र डिप्लोमा हासिल करने के बाद कविता ने मनोरंजन के क्षेत्र में कदम रखा, जहां पर वह टीवी पत्रकारिता के क्षेत्र में लंबे समय से काम कर रही है. टीवी के क्षेत्र में कविता की मजबूत पकड़ है. इस क्षेत्र में कविता को फिल्म, टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी अपडेट्स को सरल भाषा में और सटीक जानकारी के साथ पेश करने के लिए जानी जाती हैं. कविता ने अब तक 6,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं. मनोरंजन पत्रकारिता में तेजी से आ रहे बदलाव पर पैनी नजर रखना और समय पर हर सटीक खबर की जानकारी देना कविता की खासियत है.

      और पढ़ें
      End of Article