टीवी मसाला

Bigg Boss 20: लव गिल के लिए Scout OP की फीलिंग पर GF काशवी ने तोड़ी चुप्पी, बोली- 'कुछ क्लिप की वजह से...'

Bigg Boss 20: रियलिटी शो बिग बॉस 20 में नजर आ रहे स्काउट ओपी ट्रोल हो रहे हैं। उनका नाम लव गिल से जुड़ रहा है। इस मामले पर स्काउट ओपी की गर्लफ्रेंड काशवी ने चुप्पी तोड़ी है।

Image

bigg boss 20 (photo credit- instagram)

Bigg Boss 20: रियलिटी शो बिग बॉस 20 (Bigg Boss 20) में लव गिल और स्काउट ओपी (Scout OP) का रिश्ता अचानक ही विवादों में आ गया है। शो में दोनों एक दूसरे को भाई बहन बोलते हैं, लेकिन स्काउट यंग डीएसए के सामने ये बात भी कहते हुए दिखे कि लव के लिए उनमें फीलिंग है। स्काउट की ये बात लोगों के बीच जमकर वायरल हो गई, जिसके बाद वह सोशल मीडिया पर बुरी तरह ट्रोल हो रहे हैं। इस मौके पर लोगों ने दावा किया कि स्काउट ने गेम के लिए अपनी गर्लफ्रेंड काशवी को धोखा दिया है। इसी बीच, काशवी का एक वीडियो वायरल हुआ, जिसमें वह इमोशनल दिखीं, लेकिन अब काशवी ने इस पूरे मामले पर चुप्पी तोड़ी है और उन्होंने स्काउट संग अपने रिश्ते पर भरोसा जताया है। (टाइम्सनाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Bigg Boss 20 Highlights: स्काउट और यंग की दोस्ती में आई दरार, अरिश्फा की हरकत देख रो पड़े काजी तौकीर

    काशवी ने दिया विवाद पर रिएक्शन

    काशवी का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें काशवी ने उन लोगों को मुंहतोड़ जवाब दिया है, जिन्होंने स्काउट पर सवाल खड़े किए थे और उनके रिश्ते के लिए खत्म होने जैसी बातें कही थीं। काशवी अपनी वीडियो में बोलती हैं, 'मुझे पता है कि बहुत बातें हो रही है ऑनलाइन। मैंने सब कुछ देखा है कि क्या बोला जा रहा है। सब कॉमेंट्स में, रील्स में, इंस्टाग्राम पर और एक्स पर... सब प्लेटफॉर्म पर। आप जानते हैं और मैं जानती हूं कि उनके लिए ये प्लेटफॉर्म बहुत जरूरी है। मैं उनकी बहुत चिंता करती हूं। मेरी चिंता या सब कुछ कुछ क्लिप्स के वजह से या सिर्फ कोई सिचुएशन दिखने की वजह से एक रात में बदलेगी नहीं। स्काउट ओपी की सफलता मेरे लिए बहुत मेटर करती है। जिंदगी में चाहे कुछ भी हो जाए, मैं हमेशा उनका अच्छा सोचूंगी और उनकी सफलता ही चाहूंगी।' (टाइम्सनाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Bigg Boss 20 से आते ही Rhiti Tiwari ने Ex पापा Ekam Bawa के खिलाफ लिया लीगल एक्शन, आरोपों पर तोड़ी चुप्पी

      स्काउट ओपी की टीम ने मेकर्स पर लगाया था आरोप

      इस मामले पर स्काउट ओपी की टीम की प्रतिक्रिया भी सामने आई थी, जिसमें उन्होंने लिखा था, 'एपिसोड में हमने जो देखा, सच में जो चर्चा हुई, और लोगों ने इसे किस तरह लिया और इसका क्या मतलब निकाला, ये तीन बेहद अलग कहानियां लगती हैं। एपिसोड में एक बहुत बड़ी बातचीत की सिर्फ कुछ झलकियां ही दिखाई गईं, और उस प्रक्रिया में, कुछ पलों को इस तरह से दिखाया गया है जिससे लोगों में प्रतिक्रिया और उत्सुकता पैदा हो। स्काउट ने हमेशा यह साफ किया है कि उनकी लव इंटरेस्ट घर के अंदर नहीं है। इससे भी महत्वपूर्ण बात यह है कि हर सच्चे रिश्ते का रोमांटिक होना जरूरी नहीं है। आइए इस रिश्ते की जैसी अहमियत है उसके लिए इसकी सराहना करें और घर के अंदर इस भाई-बहन की जोड़ी का समर्थन करें।' इस मौके पर टीम की तरफ से बिग बॉस पर आरोप भी लगाया गाय था कि क्लिप में एडिटिंग के जरिए ड्रामा, हाईप और टीआरपी बनाने की कोशिश करते हैं।
      Kavita
      कविताauthor

      कविता टाइम्स नाउ नवभारत डिजीटल के एंटरटेनमेंट डेस्क में बतौर चीफ कॉपी एडिटर की पोस्ट पर काम कर रही है. पत्रकारिता के क्षेत्र डिप्लोमा हासिल करने के बाद कविता ने मनोरंजन के क्षेत्र में कदम रखा, जहां पर वह टीवी पत्रकारिता के क्षेत्र में लंबे समय से काम कर रही है. टीवी के क्षेत्र में कविता की मजबूत पकड़ है. इस क्षेत्र में कविता को फिल्म, टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी अपडेट्स को सरल भाषा में और सटीक जानकारी के साथ पेश करने के लिए जानी जाती हैं. कविता ने अब तक 6,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं. मनोरंजन पत्रकारिता में तेजी से आ रहे बदलाव पर पैनी नजर रखना और समय पर हर सटीक खबर की जानकारी देना कविता की खासियत है.

      और पढ़ें
      End of Article