टीवी मसाला

बर्थडे पार्टी के बाद मिस्ट्री गर्ल संग नजर आए Elvish Yadav, वीडियो वायरल होते ही लगी डेटिंग की अटकलें

Elvish Yadav Seen With Mystery Girl: एल्विश यादव का हाल ही में एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह मिस्ट्री गर्ल के साथ नजर आए। इसके बाद से ही उनकी डेटिंग की अटकलें लग रही हैं।

Image

Elvish Yadav मिस्ट्री गर्ल के साथ आए नजर (फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम)

Elvish Yadav Seen With Mystery Girl: मशहूर यू-ट्यूबर और टीवी स्टार एल्विश यादव ने बीती रात अपना जन्मदिन बेहद धूम-धाम से सेलिब्रेट किया। एल्विश यादव की बर्थडे पार्टी में टीवी जगत के कई सितारे शामिल हुए, साथ ही कई सोशल मीडिया पर्सनालिटी ने भी अपनी मौजूदगी दर्ज कराई। एल्विश यादव को जन्मदिन पर फैंस से लेकर स्टार्स तक ने खूब सारी बधाइयां दीं। लेकिन हाल ही में एल्विश यादव (Elvish Yadav) का बर्थडे पार्टी के बाद का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह मिस्ट्री गर्ल के साथ दिखाई दिये। एल्विश यादव के साथ मौजूद मिस्ट्री गर्ल कैमरे से खुद का चेहरा भी छुपाती नजर आई। लेकिन वीडियो सामने आते ही एल्विश की डेटिंग की अटकलें लगनी शुरू हो गईं। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Dipika Kakar करेंगी 4 साल बाद एक्टिंग में वापसी, कैंसर को ताक पर रख रिहर्सल करती दिखीं एक्ट्रेस

    एल्विश यादव (Elvish Yadav) के वायरल वीडियो में दिखाई दिया कि उनके साथ ब्लैक आउटफिट में एक महिला मौजूद थी। जो कि उनके साथ कार में भी नजर आई। हालांकि महिला ने कैमरे से खुद का चेहरा छुपाने की कोशिश की। इस वीडियो को देख एल्विश यादव के एक फैन ने लिखा, "ये हमारी भाभी है।" वहीं दूसरे यूजर ने लिखा, "भाभी जी...।" लेकिन कुछ यूजर्स ने बताया कि ये मिस्ट्री गर्ल एल्विश यादव की पुरानी दोस्त है। एक यूजर ने लिखा, "जिसने भी एल्विश का पुराना व्लॉग देखा होगा, उन्हें पता होगा कि ये लड़की उनकी पुरानी दोस्त है।" टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: 'स्प्लिट्जविला 16' फेम Niharika Tiwari-Sorab Bedi का हुआ ब्रेकअप, पोस्ट शेयर कर एक्ट्रेस ने किया कंफर्म
      Ifa Khair ने शेयर की एल्विश यादव संग फोटो

      Ifa Khair ने शेयर की एल्विश यादव संग फोटो

      कौन है आखिर मिस्ट्री गर्ल?

      एल्विश यादव (Elvish Yadav) के साथ नजर आई ये मिस्ट्री गर्ल इफा खैर हैं। वह अक्सर ट्रैवल और लाइफस्टाइल से जुड़ी चीजें सोशल मीडिया पर पोस्ट करती नजर आती हैं। इंस्टाग्राम पर इफा खैर के फॉलोअर्स की संख्या 29 हजार है। यूं तो एल्विश यादव भी इफा खैर को फॉलो करते हैं। इफा खैर ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एल्विश यादव की बर्थडे पार्टी से जुड़ी तस्वीरें भी साझा की हैं। दूसरी ओर डेटिंग की इन अफवाहों पर अभी तक एल्विश यादव की ओर से कोई रिएक्शन सामने नहीं आया है।

      ashna malik
      आशना मलिकauthor

      आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

      और पढ़ें
      End of Article