देश

अब हिंजवड़ी से शिवाजीनगर पहुंचना होगा आसान, पुणे की पिंक मेट्रो को हरी झंडी दिखाएंगे PM Modi

PM मोदी आज पुणे मेट्रो की 23.203 किलोमीटर लंबी पिंक लाइन का उद्घाटन करेंगे। 4 नवंबर से यात्रियों के लिए सेवा शुरू होगी।

Image

पुणे मेट्रो की पिंक लाइन का पीएम मोदी करेंगे उद्घाटन (X/@narendramodi)

महाराष्ट्र के पुणे शहर को आज यानी 3 नवंबर को मेट्रो की नई सौगात मिलने जा रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) मंगलवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए पुणे मेट्रो (Pune Metro) की लाइन-3 का उद्घाटन करेंगे। इस नई मेट्रो लाइन के शुरू होने से पुणे के मान से हिंजवड़ी होते हुए शिवाजीनगर तक सफर करना आसान हो जाएगा। खास बात यह है कि इस मेट्रो कोअब हिंजवड़ी से शिवाजीनगर पहुंचना होगा आसान, पुणे की पिंक मेट्रो को हरी झंडी दिखाएंगे PM मोदीचलाने की जिम्मेदारी करीब 100 महिला ट्रेन पायलट संभालेंगी।

4 नवंबर से शुरू होगी यात्रियों के लिए सेवा

पुणे मेट्रो (Pune Metro) लाइन-3 को 'पुणेरी मेट्रो' और 'पिंक लाइन' के नाम से भी जाना जाता है। इसका उद्घाटन समारोह मंगलवार सुबह 10:30 बजे म्हालुंगे-बालेवाड़ी स्थित श्री शिव छत्रपति स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स के बैडमिंटन हॉल में आयोजित है। इस कार्यक्रम में महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और सुनेत्रा अजित पवार भी मौजूद रहेंगे। यात्रियों के लिए इस मेट्रो सेवा की शुरुआत 4 नवंबर 2026 को सुबह 6 बजे से होगी। कुल 23 स्टेशनों में से शुरुआती चरण में 17 स्टेशन यात्रियों के लिए खोले जाएंगे।

टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें: RSS मार्च में शामिल हुए जोहो के मालिक श्रीधर वेंबू

23.203 किलोमीटर लंबा है मेट्रो कॉरिडोर

पुणे मेट्रो (Pune Metro) की यह लाइन 23.203 किलोमीटर लंबी है और पूरी तरह एलिवेटेड यानी जमीन से ऊपर बनाई गई है। इसका रूट मान से शुरू होकर हिंजवड़ी के राजीव गांधी इन्फोटेक पार्क से गुजरते हुए शिवाजीनगर तक जाता है। शिवाजीनगर पुणे का प्रमुख प्रशासनिक और कॉमर्शियल इलाका है। इस प्रोजेक्ट पर जमीन अधिग्रहण और अन्य जरूरी कामों समेत कुल 8,313 करोड़ रुपये खर्च होने का अनुमान है। इसे पब्लिक-प्राइवेट पार्टनरशिप यानी PPP मॉडल के तहत तैयार किया गया है।

100 महिला पायलट चलाएंगी मेट्रो

इस मेट्रो की सबसे खास बात इसमें महिलाओं की भागीदारी है। इस लाइन की सभी ट्रेनों को करीब 100 महिला ट्रेन पायलट चलाएंगी। इसके अलावा स्टेशन पर तैनात होने वाले कुल कर्मचारियों में लगभग 50 प्रतिशत महिलाएं होंगी। इनमें स्टेशन कंट्रोलर, टिकटिंग स्टाफ और स्टेशन अटेंडेंट शामिल हैं। इस पहल का मकसद सार्वजनिक परिवहन में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाना और उन्हें आगे बढ़ने के ज्यादा अवसर देना है।

सोलर एनर्जी से भी चलेगी मेट्रो

पुणे मेट्रो लाइन-3 को पर्यावरण के लिहाज से भी खास बनाया गया है। इस प्रोजेक्ट में कुल 7.60 मेगावाट की सोलर बिजली उत्पादन क्षमता लगाई गई है। इसमें 6.10 मेगावाट मेट्रो स्टेशनों पर और 1.50 मेगावाट कार डिपो में स्थापित की गई है। इससे प्रोजेक्ट की करीब 30 प्रतिशत बिजली की जरूरत पूरी हो सकेगी। इसके अलावा यात्रियों की सुविधा के लिए फुटपाथ, साइकिल ट्रैक, पैदल रास्ते और फुट ओवरब्रिज भी बनाए जा रहे हैं। उम्मीद है कि नई मेट्रो लाइन से खासकर हिंजवड़ी इलाके में ट्रैफिक का दबाव कम करने में मदद मिलेगी।

Pankaj Yadav
पंकज यादवauthor

पंकज यादव टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल और ट्रेंडिंग कंटेंट तैयार करते हैं। कंटेंट राइटिंग में 6 वर्षों का अनुभव रखने वाले पंकज सोशल मीडिया ट्रेंड्स, ह्यूमन इंटरेस्ट और ऑफबीट न्यूज दिलचस्प और यूजर-फ्रेंडली अंदाज में लिखने में माहिर हैं और अबतक आठ हजार से अधिक कंटेंट प्रकाशित कर चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article