Splitsvilla 16 Fame Niharika Tiwari-Sorab Bedi Breakup: टीवी शो 'स्प्लिट्जविला 16' से सुर्खियां बटोरने वाले पॉपुलर कपल निहारिका तिवारी और सौरभ बेदी ने अपनी-अपनी राहें अलग कर ली हैं। शो के चंद महीनों के बाद ही निहारिका तिवारी (Niharika Tiwari) और सौरभ बेदी ने अपनी-अपनी राहें अलग कर ली हैं। निहारिका तिवारी ने इंस्टाग्राम पर स्टोरी साझा कर इस बात की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि वह किसी को तकलीफ नहीं देना चाहतीं, लेकिन जो कुछ भी आज तक उन्होंने और सौरभ बेदी ने अपने फैंस को दिखाया वो सब सच था। हालांकि एक्ट्रेस ने पोस्ट में अपने और सौरभ बेदी के ब्रेकअप का कोई कारण साझा नहीं किया। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: 'गलती हो जाती है', Bigg Boss 20 में कंटेस्टेंट्स की कास्टिंग पर उठे सवाल, Salman Khan ने विवाद पर तोड़ी चुप्पी

Niharika Tiwari और Sorab Bedi का हुआ ब्रेकअप
निहारिका तिवारी (Niharika Tiwari) यहीं नहीं रुकीं। उन्होंने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी में आगे लिखा, "मैं कोई कारण नहीं देना चाहती, कुछ व्याख्या नहीं करना चाहती और इसे बड़ा नहीं बनाना चाहती। मैं आप लोगों से अनुरोध करती हूं कि मेरे फैसलों का समर्थन करें, सम्मान करें और इसे जरूरत से ज्यादा बड़ा न बनाएं। आप सभी का शुक्रिया, जिन्होंने भी हमें सपोर्ट किया और मैं उम्मीद करती हूं कि आप इस फैसले का सम्मान करने में भी मेरा सपोर्ट करेंगे।"
