टीवी मसाला

Dipika Kakar करेंगी 4 साल बाद एक्टिंग में वापसी, कैंसर को ताक पर रख रिहर्सल करती दिखीं एक्ट्रेस

Dipika Kakar To Make Comeback: टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस दीपिका कक्कड़ एक्टिंग की दुनिया में वापसी के लिए तैयार हैं। एक्ट्रेस लेटेस्ट व्लॉग में डांस की रिहर्सल भी करती नजर आईं।

Image

Dipika Kakar कर रही हैं एक्टिंग में वापसी (फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम)

Dipika Kakar To Make Comeback: टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस दीपिका कक्कड़ ने अपनी एक्टिंग और अंदाज से लोगों का खूब दिल जीता है। दीपिका कक्कड़ को उनके पॉपुलर सीरियल 'ससुराल सिमर का' के लिए खूब जाना जाता है। इसके साथ ही दीपिका कक्कड़ ने रियलिटी शोज में भी खूब हाथ आजमाया है। बीते काफी वक्त से दीपिका कक्कड़ एक्टिंग से दूर थीं। लेकिन अब एक्ट्रेस इंडस्ट्री में कमबैक करने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। दीपिका कक्कड़ के कमबैक की जानकारी खुद शोएब इब्राहिम ने दी है। एक्टर ने अपने लेटेस्ट व्लॉग में बताया कि दीपिका आखिरकार 4 सालों बाद एक्टिंग में लौट रही हैं। इतना ही नहीं, शोएब इब्राहिम के व्लॉग में दीपिका कक्कड़ रिहर्सल करती भी नजर आईं। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: बीमारी पर वजन बढ़ने पर Dipika Kakar को लोगों ने सुनाए थे ताने, अब एक्ट्रेस ने दिया मुंहतोड़ जवाब

दीपिका कक्कड़, शोएब इब्राहिम के साथ म्यूजिक वीडियो में नजर आएंगी। इस बात की जानकारी देते हुए शोएब इब्राहिम ने कहा, "जैसा कि मेरा नया गाना आ रहा है। पहले मैं इसके लिए किसी और को देख रहा था, क्योंकि मेरी दीपिका से बोलने की हिम्मत नहीं पड़ रही थी कि भाई तुम करोगी क्या? उसकी हेल्थ की वजह से। लेकिन दीपिका ने मुझसे खुद पूछा कि शोएब मैं करूं क्या? तो भाई नेकी और पूछ-पूछ। उसके लिए मैंने म्यूजिक वीडियो में एक अच्छी सी डांस स्टेप डाली है, जिसे भूमिका और रोहन ने कोरियोग्राफ किया है। गाने में ये बहुत अच्छा लगेगा।" शोएब इब्राहिम ने दीपिका कक्कड़ को गले लगाते हुए कहा कि आखिरकार दीपिका चार साल बाद तुम्हारा कमबैक हो रहा है। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: 'स्प्लिट्जविला 16' फेम Niharika Tiwari-Sorab Bedi का हुआ ब्रेकअप, पोस्ट शेयर कर एक्ट्रेस ने किया कंफर्म

Dipika Kakar कर रही हैं कमबैक

Dipika Kakar कर रही हैं कमबैक

    शोएब इब्राहिम ने दीपिका कक्कड़ को व्लॉग में कहा कि तुम आराम-आराम से करना, ज्यादा दबाव नहीं लेना खुद पर। दीपिका ने बताया कि सारी चीज से मैं निकल चुकी हूं तो चीजों को दोबारा प्रक्रिया में लेना थोड़ा मुश्किल है। दीपिका कक्ड़ के कमबैक की बात सुन फैंस ने भी उनकी खूब सराहना की। शोएब इब्राहिम ने बताया कि थोड़ा संघर्ष दीपिका को करना पड़ा, लेकिन पहले दिन में ही उन्होंने सब सीख लिया है।
    ashna malik
    आशना मलिकauthor

    आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

    और पढ़ें
    End of Article