यात्रा

Diwali-Chhath Special Train: दिवाली और छठ पर प्लान करें बढ़िया ट्रिप, रेलवे ने चलाईं कई स्पेशल ट्रेनें, इन जगहों पर कर सकेंगे विजिट

दिवाली और छठ पर यात्रियों की भीड़ को देखते हुए पूर्व रेलवे ने कई स्पेशल ट्रेनें चलाने का फैसला किया है। इनमें बिना रिजर्वेशन वाली ट्रेनें भी शामिल हैं। जानिए ट्रेन नंबर, रूट, तारीख, टाइमिंग और स्टॉपेज की पूरी जानकारी।

Image

Diwali Chhath 2026 Special Train Route, Timings

Diwali-Chhath Special Train: दिवाली और छठ का त्योहार आते ही दूसरे शहरों में रहने वाले लोगों को घर लौटने की चिंता सताने लगती है। देशभर के कोने-कोने से सैकड़ों लोग अपने घर के लिए ट्रेवल करते हैं। ऐसे में ट्रेनों में टिकट मिलना किसी चुनौती से कम नहीं होता। हर साल की तरह ही इस बार भी त्योहारों के सीजन में पैसेंजर्स की सहूलियत के लिए रेलवे द्वारा स्पेशल ट्रेनें चलाने की घोषणा की गई है।

    रेलवे की ओर से घोषित ट्रेनों में पांच जोड़ी अनारक्षित स्पेशल ट्रेनें भी शामिल हैं। इनमें हावड़ा-पटना की दो ट्रेनें, हावड़ा-गोरखपुर, हावड़ा-मुजफ्फरपुर और सियालदह-जयनगर स्पेशल शामिल हैं। इनके अलावा दिल्ली से हावड़ा और आनंद विहार से सबौर के बीच भी विशेष ट्रेनें चलाई जाएंगी। दिवाली और छठ 2026 के लिए अपना ट्रिप प्लान करने से पहले, यहां से नोट करें इन स्पेशल ट्रेनों की तारीख, समय और रूट से जुड़ी जरूरी जानकारी।

    ट्रेन रवाना होने की जानकारी

    • 03137 सियालदह-जयनगर 13 नवंबर, शाम 4:40 बजे; 14 नवंबर सुबह 7 बजे पहुंचेगी
    • 03139 सियालदह-बलिया 11 नवंबर, सुबह 10:05 बजे; 12 नवंबर सुबह 4 बजे पहुंचेगी
    • 03141 कोलकाता-गोरखपुर 13 नवंबर, शाम 4:40 बजे; 14 नवंबर सुबह 11 बजे पहुंचेगी
    नोट करें कि, इन ट्रेनों की वापसी क्रमशः 14 नवंबर को जयनगर से सुबह 10 बजे, 12 नवंबर को बलिया से सुबह 7 बजे और 14 नवंबर को गोरखपुर से दोपहर 1:30 बजे रवाना होंगी।

    ये स्पेशल ट्रेनें भी चलेंगी

    • 03033/03034 हावड़ा-पटना: हावड़ा से शाम 5:40 बजे रवाना होकर सुबह 5 बजे पटना पहुंचेगी।
    • 03035/03036 हावड़ा-पटना: हावड़ा से रात 11:45 बजे चलेगी और सुबह 10:45 बजे पटना पहुंचेगी।
    • 03037/03038 हावड़ा-गोरखपुर: रात 11:45 बजे रवाना होकर अगले दिन शाम 6:15 बजे पहुंचेगी। रास्ते में बरौनी, हाजीपुर, छपरा, सिवान और देवरिया सदर जैसे स्टेशन आएंगे।
    • 03039/03040 हावड़ा-मुजफ्फरपुर: हावड़ा से शाम 5:40 बजे रवाना होकर अगले दिन सुबह 6 बजे पहुंचेगी।
    • 03145/03146 सियालदह-जयनगर: सियालदह से शाम 5 बजे चलकर अगले दिन सुबह 8:30 बजे जयनगर पहुंचेगी। इसका ठहराव समस्तीपुर, दरभंगा और मधुबनी में होगा।

    दिल्ली से भी चलेंगी स्पेशल ट्रेनें

    दिल्ली से हावड़ा और भागलपुर क्षेत्र के यात्रियों के लिए भी विशेष ट्रेनें घोषित की गई हैं।

    • 04054 नई दिल्ली-हावड़ा स्पेशल: 4, 5, 7, 11 और 12 नवंबर को शाम 6:15 बजे रवाना होगी।
    • 04053 हावड़ा-नई दिल्ली स्पेशल: 6, 7, 9, 13 और 14 नवंबर को रात 1:40 बजे चलेगी।
    • 04066 आनंद विहार-सबौर स्पेशल: 6, 7, 11 और 12 नवंबर को सुबह 5 बजे रवाना होगी।
    • 04065 सबौर-आनंद विहार स्पेशल: 7, 8, 12 और 13 नवंबर को सुबह 11 बजे चलेगी।

    अगर आप पटना जा रहे हैं तो गोलघर, गांधी घाट और तख्त श्री हरिमंदिर साहिब घूम सकते हैं। गोरखपुर में गोरखनाथ मंदिर और रामगढ़ ताल देखने का मौका मिलेगा। वहीं, भागलपुर की यात्रा में गंगा के खूबसूरत नजारे और विक्रमशिला जैसे ऐतिहासिक स्थल आपकी ट्रिप को खास बना सकते हैं।

    आनंद विहार-सबौर स्पेशल में केवल एसी कोच होंगे। इसका ठहराव भागलपुर, सुल्तानगंज, जमालपुर और अभयपुर में निर्धारित है। ध्यान दें कि इन ट्रेनों की बुकिंग की तारीख अलग से घोषित की जाएगी। यात्रा पर निकलने से पहले ट्रेन का शेड्यूल और टिकट की उपलब्धता रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट या NTES ऐप पर जरूर जांच लें।

    Avni Bagrola
    अवनी बागरोलाauthor

    अवनी बागरोला टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के लाइफस्टाइल सेक्शन में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। फैशन, ब्यूटी, ट्रेंड्स, पर्सनल स्टाइलिंग और मॉडर्न लाइफस्टाइल से जुड़े कंटेंट पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें जेन Z और स्टाइल-सेवी ऑडियंस के बीच खास पहचान दिलाती है। अवनी की लेखन शैली सरल, ट्रेंडी और यूज़र-फ्रेंडली है, जो पाठकों को तेजी से बदलते फैशन व लाइफस्टाइल ट्रेंड्स को समझने में मदद करती है। अब तक 3000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुकी अवनी क्रिएटिव अप्रोच, अपडेटेड नॉलेज और रियल-टाइम ट्रेंड सेंस के लिए जानी जाती हैं।

    और पढ़ें
    End of Article