एजुकेशन

SSB Head Constable 2020 Result: सशस्त्र सीमा बल ने जारी किया हेड कांस्टेबल मिनिस्ट्रियल भर्ती का रिजल्ट, टाइपिंग टेस्ट के लिए शॉर्टलिस्ट हुए 1725 उम्मीदवार

SSB Head Constable 2020 Result: सशस्त्र सीमा बल हेड कांस्टेबल (मिनिस्ट्रियल)-2020 भर्ती परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया गया है। इस परीक्षा में सफल हुए 1725 से उम्मीदवार अब टाइपिंग टेस्ट में शामिल होने वाले हैं।

Image

SSB Head Constable 2020 Result (Photo - AI/Newsroom Verified)

SSB Head Constable 2020 Result: सशस्त्र सीमा बल (Sashastra Seema Bal - SSB) में सरकारी नौकरी का सपना देख रहे युवाओं के लिए एक बहुत ही महत्वपूर्ण अपडेट सामने आया है। एसएसबी ने बहुप्रतीक्षित हेड कांस्टेबल (मिनिस्ट्रियल)-2020 भर्ती परीक्षा का परिणाम आधिकारिक रूप से घोषित कर दिया है। लंबे समय से इस भर्ती प्रक्रिया के अगले चरण का इंतजार कर रहे अभ्यर्थियों के लिए यह बेहद राहत भरी खबर है। जारी किए गए नोटिस के अनुसार, लिखित परीक्षा (CBT) में सफल होने वाले उम्मीदवारों को अब चयन प्रक्रिया के अगले चरण यानी टाइपिंग और स्किल टेस्ट के लिए आमंत्रित किया जाएगा। इस भर्ती प्रक्रिया के तहत कुल 115 रिक्त पदों के मुकाबले लगभग 15 गुना यानी कुल 1725 योग्य उम्मीदवारों को शॉर्टलिस्ट किया गया है, जो अब आगामी टाइपिंग परीक्षा में अपनी किस्मत आजमाएंगे।

टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें - UP Special TET Exam 2026 आज, यहां पढ़ें गाइडलाइंस

लिखित परीक्षा और श्रेणी-वार शॉर्टलिस्टेड उम्मीदवारों का विवरण

सशस्त्र सीमा बल द्वारा जारी आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार, हेड कांस्टेबल (मिनिस्ट्रियल)-2020 के पदों के लिए कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT) का आयोजन 7 जुलाई 2026 को किया गया था। विज्ञापन के प्रावधानों और मेरिट के आधार पर विभिन्न श्रेणियों में चुने गए उम्मीदवारों और कट-ऑफ अंक का विवरण इस प्रकार है -

अनारक्षित (UR)कुल 47 रिक्त पदों के लिए 705 उम्मीदवारों को शॉर्टलिस्ट किया गया है, जिनका कट-ऑफ अंक 90 रहा है।
ईडब्ल्यूएस (EWS)11 पदों के मुकाबले 165 उम्मीदवार चुने गए हैं और कट-ऑफ 86 गया है।
ओबीसी (OBC)26 रिक्त पदों पर 390 अभ्यर्थी सफल हुए हैं, जिनका कट-ऑफ 88 है।
एससी (SC)21 पदों के लिए 315 उम्मीदवार शॉर्टलिस्ट किए गए हैं, और इनका कट-ऑफ 84 दर्ज किया गया है।
एसटी (ST)10 पदों के सापेक्ष 150 उम्मीदवारों को चयन प्रक्रिया के अगले चरण के लिए बुलाया गया है, जिनका कट-ऑफ 80 रहा है।

टाइपिंग टेस्ट की तिथियां और अन्य निर्देश

लिखित परीक्षा में सफल होने वाले अभ्यर्थियों के लिए टाइपिंग और स्किल टेस्ट का आयोजन 16 से 18 नवंबर 2026 के बीच किया जाएगा। टेस्ट से पहले उम्मीदवारों के लिए आधिकारिक वेबसाइट्स recruitment.ssb.gov.in पर एडमिट कार्ड जारी किए जाएंगे। इसके साथ ही बता दें कि यदि परीक्षा में किन्हीं दो या दो से अधिक उम्मीदवारों के अंक समान हैं, तो आयु में वरिष्ठ उम्मीदवार को मेरिट में उच्च स्थान दिया गया है। जन्मतिथि समान होने की स्थिति में अंग्रेजी वर्णमाला के अनुसार प्राथमिकता तय की गई है।

आसान स्टेप में करें डाउनलोड

स्टेप 1 - रिजल्ट चेक करने के लिए recruitment.ssb.gov.in पर जाएं।

स्टेप 2 - होमपेज पर दिए गए रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें।

स्टेप 3 - रिजल्ट पीडीएफ डाउनलोड करें।

स्टेप 4 - ctrl+f में अपना रोल नंबर सर्च करें और रिजल्ट चेक करें।

टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें - UP PET Answer Key 2026 जारी, आसान स्टेप में करें डाउनलोड

टाइपिंग टेस्ट के लिए जरूरी टिप्स

एसएसबी हेड कांस्टेबल (मिनिस्ट्रियल) के टाइपिंग टेस्ट में गति के साथ-साथ शुद्धता का बहुत अधिक महत्व होता है। इसलिए अंतिम कुछ दिनों में रोजाना कम से कम 2-3 घंटे टाइपिंग सॉफ्टवेयर पर अभ्यास करें। टाइपिंग परीक्षा के दिन अपने एडमिट कार्ड के साथ सभी आवश्यक मूल पहचान पत्र और मांगे गए अन्य दस्तावेजों को पहले से ही व्यवस्थित कर लें। परीक्षा केंद्र और शिफ्ट की विस्तृत जानकारी के लिए आधिकारिक पोर्टल पर नजर बनाए रखें, ताकि किसी भी अपडेट से न चूकें।

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article