टीवी मसाला

Naagin 7: एपिसोड में हुए ब्लंडर पर अब Ekta Kapoor ने तोड़ी चुप्पी, जबरदस्त ट्रोलिंग के बीच कही ये बात

Naagin 7 Ekta Kapoor Break Silence On VFX Blunder: टीवी के पॉपुलर सीरियल 'नागिन 7' में एडिटर्स द्वारा बड़ी गलती हो गई, जिसे लेकर शो को खूब ट्रोल भी किया गया। वहीं अब एकता कपूर ने इसपर चुप्पी तोड़ी है।

Image

'नागिन 7' में हुए ब्लंडर पर एकता कपूर ने तोड़ी चुप्पी, फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

Naagin 7 Ekta Kapoor Break Silence On VFX Blunder: टीवी के पॉपुलर सीरियल 'नागिन 7' ने दर्शकों के दिलों-दिमाग पर कब्जा करने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। लेकिन 'नागिन 7' इन दिनों ट्रोल्स के निशाने पर बना हुआ है। एकता कपूर के शो के लेटेस्ट एपिसोड में एडिटर्स द्वारा बड़ी गलती हो गई, जिसके बाद से ही शो की जमकर फजीहत हो रही है। दरअसल, जियो हॉटस्टार पर रिलीज हुआ 'नागिन 7' का एपिसोड बगैर पूरी एडिटिंग के ही टेलीकास्ट कर दिया गया। एपिसोड में एक सीन ऐसा आया, जहां एडिटर्स ब्लू स्क्रीन हटाना ही भूल गए। इस चूक को पकड़ने में दर्शकों ने जरा भी देर नहीं लगाई। देखते ही देखते 'नागिन 7' (Naagin 7) ट्रोल्स के निशाने पर आ गया। लोगों ने न केवल शो को बल्कि एकता कपूर को भी आड़े हाथों लिया, साथ ही जमकर क्लास लगाई। यह भी पढ़ें: 'छोटी-मोटी गलतियां,...', Naagin 7 के एपिसोड में ऑनएयर हुआ नीला पर्दा, मेकर्स की बड़ी चूक पर रिब्बू मेहरा ने तोड़ी चुप्पी

    'नागिन 7' (Naagin 7) को लेकर दर्शकों ने आरोप लगाया कि मेकर्स ने इस सीजन को बर्बाद करके रख दिया है। कई यूजर्स ने चुटकी लेते हुए ये तक कहा कि जल्दबाजी में शो को बंद करने के चक्कर में मेकर्स इसे एडिट करना ही भूल गए। 'नागिन 7' की हो रही जबरदस्त ट्रोलिंग के बीच अब इस मामले पर एकता कपूर का भी रिएक्शन सामने आया है। उन्होंने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर फैंस द्वारा बनाया गया एक मीम साझा किया, जिसमें शो के ड्रैगन की छवि नजर आई। मीम पर लिखा था, "एडिटर्स द्वारा नागिन 7 में हुई ब्लू स्क्रीन गलती के बाद एकता कपूर मैम थाईलैंड से अपने ऑफिस यूं पहुंचती हुई।" एकता कपूर ने इस मीम को साझा करते हुए कैप्शन में लिखा, "जाहिर सी बात है।" यह भी पढ़ें: KSBKBT 2 Promo: फिर शादी रचाएंगे तुलसी-मिहीर, विरानी परिवार में रियो की एंट्री से मचेगा बवाल

    naagin 7 (11)

    फोटो क्रेडिट- एकता कपूर इंस्टाग्राम

      'नागिन 7' (Naagin 7) में हुए इस ग्लिच पर एकता कपूर से पहले एक्टर रिब्बू मेहरा का रिएक्शन भी आया था। उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा था, "लोगों के बहुत सारे मैसेज आ रहे हैं। ये मेरी गलती नहीं थी। ऐसी छोटी-मोटी गलतियां हो जाती हैं, क्योंकि इंसान काम कर रहे हैं। हमें इसे ह्यूमन एरर मानकर आगे बढ़ना चाहिए।"

      ashna malik
      आशना मलिकauthor

      आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

      और पढ़ें
      End of Article