टीवी मसाला

Tanya Mittal ने शुरू की एकता कपूर के अपकमिंग प्रोजेक्ट की शूटिंग, Zee5 पर दिखाएंगी एक्टिंग का जलवा

Tanya Mittal Starts Shooting Of Ekta Kapoor Project: 'बिग बॉस 19' से सुर्खियां बटोरने वाली तान्या मित्तल अब एक्टिंग में कदम रखेंगी। उन्होंने एकता कपूर के शो के लिए शूटिंग शुरू कर दी है।

Image

तान्या मित्तल ने शुरू की एकता कपूर के प्रोजेक्ट की शूटिंग, फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

Tanya Mittal Starts Shooting Of Ekta Kapoor Project: 'बिग बॉस 19' से सुर्खियां बटोरने वाली तान्या मित्तल एक्टिंग की दुनिया में कदम रखने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। तान्या मित्तल ने 'बिग बॉस 19' में रहते हुए भी कई बार ये जाहिर किया था कि वह एक्ट्रेस बनना चाहती हैं। वहीं अब उनका ये सपना सच होने जा रहा है, जिसकी तरफ तान्या मित्तल ने पहला कदम भी बढ़ा लिया है। तान्या मित्तल (Tanya Mittal) के हाथ एकता कपूर का प्रोजेक्ट लगा था, जिसकी शूटिंग अब उन्होंने शुरू कर दी है। तान्या मित्तल ने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट से रील वीडियो साझा किया है, जिसमें उन्होंने प्रोजेक्ट शुरू होने की जानकारी दी। साथ ही लंबा-चौड़ा कैप्शन लिखकर एकता कपूर का भी शुक्रिया अदा किया। यह भी पढ़ें: Naagin 7: एपिसोड में हुए ब्लंडर पर अब Ekta Kapoor ने तोड़ी चुप्पी, जबरदस्त ट्रोलिंग के बीच कही ये बात

    तान्या मित्तल (Tanya Mittal) अपनी रील वीडियो में वैनिटी में मौजूद नजर आईं। तान्या मित्तल ने बताया कि वह बहुत उत्साहित हैं, क्योंकि स्टार बन चुकी हैं और अपना पहला प्रोजेक्ट भी शुरू कर दिया है। वीडियो में तान्या मित्तल व्हाइट साड़ी में नजर आईं, जिसमें वह काफी प्यारी लगीं। वहीं कैप्शन में तान्या मित्तल ने लिखा, "आभार से भरे इस दिल से, पूरे 'तान्या का परिवार' को ढेर सारी शुभकामनाएं। हमने बालाजी टेलीफिल्म्स के साथ अपने पहले शो की शूटिंग शुरू कर दी है। ये पल केवल मेरा ही नहीं है, उन सबका भी है जिन्होंने मुझ में विश्वास किया, मेरे लिए इंतजार किया और मेरे साथ खड़े रहे। एकता कपूर मैम को स्पेशल धन्यवाद इस उप्लब्धि के लिए। ये मेरा केवल सपना ही नहीं था, ये हमारे पूरे परिवार की उम्मीद थी।" यह भी पढ़ें: Bigg Boss 19: जीशान कादरी को छोड़ तान्या मित्तल ने किया गौरव खन्ना को टारगेट, कुनिका के कानों में भरी आग

    tanya mittal (2)

    फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

      तान्या मित्तल (Tanya Mittal) यहीं नहीं रुकीं। उन्होंने अपने कैप्शन में आगे लिखा कि मैं वादा करती हूं कि इस सफर में अपना दिल और जान लगा दूंगी और सबको गर्वित महसूस कराउंगी। तान्या मित्तल की इस पोस्ट पर एकता कपूर ने भी कमेंट किया। उन्होंने लिखा, "बालाजी में स्वागत है तान्या। तुम व्हाइट साड़ी में बेहद कूबसूरत लग रही हो। पहले दिन की घबराहट दूर रखो और ढेर सारी शुभकामनाएं।"

      ashna malik
      आशना मलिकauthor

      आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

      और पढ़ें
      End of Article