टीवी मसाला

Drashti Dhami ने नन्ही बेटी को सीने से लगाकर दिया पोज, पहली झलक देख बलाएं लेते नहीं थक रहे फैंस

Drashti Dhami Shares First Glimpse With Daughter: टीवी की मशहूर एक्ट्रेस दृष्टि धामी ने अपनी एक्टिंग से इंडस्ट्री में जबरदस्त पहचान बनाई है। एक्ट्रेस कुछ दिनों पहले मम्मी बनी थीं। वहीं हाल ही में दृष्टि धामी ने अपनी बेटी के साथ फोटो शेयर की है, जो देखते ही देखते वायरल हो गई।

Image

दृष्टि धामी ने शेयर की बेटी की पहली झलक

Drashti Dhami Shares First Glimpse With Daughter: टीवी की मशहूर एक्ट्रेस दृष्टि धामी ने अपनी एक्टिंग से इंडस्ट्री में चबरदस्त पहचान बनाई है। टीवी की मधुबाला ने ओटीटी प्लेटफॉर्म पर भी कई जबरदस्त प्रोजेक्ट में हाथ आजमाया है। बीते महीने दृष्टि धामी के घर किलकारियां गूंजी थीं। एक्ट्रेस ने बेटी को जन्म दिया था, जिसकी जानकारी खुद दृष्टि धामी ने फैंस को दी थी। खास बात तो यह है कि अब दृष्टि धामी ने दुनिया को बेटी की पहली झलक दिखाई है। एक्ट्रेस ने पोस्ट शेयर कर फैंस को दिवाली की ढेर सारी शुभकामनाएं दीं। साथ हीदृष्टि धामी (Drashti Dhami) ने पोस्ट में जाहिर किया कि इस साल वह बहुत लेट थीं।

दृष्टि धामी (Drashti Dhami) फोटो में पति नीरज खेमखा और नन्ही बेटी के साथ नजर आईं। फोटो में दोनों के चेहरे पर बड़ी सी मुस्कान नजर आई। वहीं एक्ट्रेस ने अपनी बेटी को सीने से लगाया हुआ था। दृष्टि धामी ने पोस्ट शेयर कर लिखा, "अब हर चीजों के लिए थोड़ा लेट होने वाली हूं। खैर कोई बात नहीं। आप सभी को मेरी और मेरी बेबी की ओर से दिवाली की ढेर सारी शुभकामनाएं।" बता दें कि दृष्टि धामी शादी के करीब 9 साल बाद मम्मी बनी हैं। उनकी इस पोस्ट पर टीवी सितारे भी खूब कमेंट कर रहे हैं।

दृष्टि धामी (Drashti Dhami) की बेटी की तस्वीर पर नकुल मेहता और जेनिफर विंगेट ने हार्ट शेप इमोजी शेयर कर रिएक्शन दिया। वहीं करण वी ग्रोवर ने कमेंट किया, "बधाई हो मम्मी और पापा।" सुरभि ज्योति ने भी कमेंट में ढेर सारे हार्ट शेप इमोजी शेयर किये। दृष्टि धामी और नीरज खेमखा की इस फोटो पर फैंस भी खूब प्यार बरसा रहे हैं।

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article