Mukesh Khanna On CJP Protest: कॉकरोट जनता पार्टी के जंतर मंतर पर चले प्रदर्शन ने देश को हिलाकर रख दिया था। इस प्रदर्शन में जेन जी (GenZ) की जीत हुई। सरकार ने उनकी मांगों को पूरा किया। कॉकरोच जनता पार्टी को बॉलीवुड स्टार्स का फुल सपोर्ट मिला, लेकिन इस बीच कई स्टार्स ऐसे भी दिखे, जिन्होंने सीजेपी (CJP) के प्रोजेस्ट में शामिल कुछ प्रदर्शनकारियों की भाषा पर सवाल उठाए। कंगना रनौत पहले ही इन पर भड़क चुकी हैं और अब मुकेश खन्ना (Mukesh Khanna) ने अपनी भड़ास निकाली है। मुकेश खन्ना ने ऐसे लोगों की तुलना गंदी नाली के कीड़ों से की है। टाइम्स नाउ पर ये भी पढ़ें: अंकिता लोखंडे के पति Vicky Jain ने लॉन्च किया प्रोडक्शन हाउस, टाइगर श्रॉफ संग एक्शन फिल्म से करेंगे धमाका
जेन जी पर भड़के मुकेश खन्ना
मुकेश खन्ना ने अपना एक वीडियो शेयर किया, जिसमें उन्होंने सेजीपी के प्रोजेस्ट में इस्तेमाल हुई भाषा पर सवाल उठाए और ऐसे लोगों की निंदा की। उन्होंने बताया कि वह इस वक्त भारत से बाहर है लेकिन वह इन चीजों पर बारीकी से नजर रख रहे हैं। मुकेश खन्ना ने वीडियो में कहा कि मैं इंडिया से बाहर हूं लेकिन मैं इंस्टाग्राम, रील्स और यूट्यूब के जरिए भारत पर नजर रख रहा हूं। दो दिन पहले मैंने एक वीडियो डाली थी, जिसमें मैंने चिंता जाहिर की थी कि अगर ये हमारा यूध है। ये हमारे जेन-जी हैं, तो आने वाले 25 सालों के बाद हमारा देश इनके कंधों पर टिकेगा इससे आप समझ सकते हो कि हमारे देश का हाल क्या होगा? टाइम्स नाउ पर ये भी पढ़ें: Lock Upp 2: मां को देखकर फूट-फूटकर रोईं Shivangi Joshi, पापा को देख Harshad Chopda के निकले आंसू
