साउथ मूवीज

Toxic का ट्रेलर इस दिन होगा रिलीज, यश के नए पोस्टर ने बढ़ाया फैंस का एक्साइटमेंट

  • Authored by: अभय
  • Updated Aug 1, 2026, 02:33 PM IST

Toxic Trailer Date Out: यश (Yash) की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'टॉक्सिक: ए फेयरी टेल फॉर ग्रोन-अप्स' (Toxic) को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। मेकर्स ने नया पोस्टर शेयर कर फैंस की एक्साइटमेंट और बढ़ा दी है।

Image

फिल्म टॉक्सिक का ट्रेलर इस दिन होगा रिलीज (Image Source: Yash Instagram)

Toxic Trailer Date Out: साउथ के सुपरस्टार यश (Yash) की अपकमिंग फिल्म 'टॉक्सिक: ए फेयरी टेल फॉर ग्रोन-अप्स' (Toxic) पिछले काफी समय से चर्चा में बनी हुई है। कभी फिल्म के स्टारकास्ट को लेकर बातें होती हैं तो कभी इसके पोस्टर्स सोशल मीडिया पर वायरल हो जाते हैं। अब मेकर्स ने फिल्म को लेकर एक नया अपडेट शेयर किया है, जिसके बाद फैंस की खुशी दोगुनी हो गई है। नए पोस्टर के साथ ट्रेलर रिलीज की तारीख का भी ऐलान कर दिया गया है। तो चलिए जानते हैं फिल्म टॉक्सिक का नया ट्रेलर कब रिलीज होने वाला है।

इस दिन रिलीज होगा फिल्म का ट्रेलर

यश और कियारा की फिल्म टॉक्सिक एक बार फिर से चर्चा में आ गई है। इसकी वजह फिल्म टॉक्सिक का नया पोस्टर है। मेकर्स ने बताया है कि 'टॉक्सिक' (Toxic) का ट्रेलर 8 अगस्त को रिलीज किया जाएगा। इसके साथ यश का एक नया स्टाइलिश पोस्टर भी जारी किया गया है। पोस्टर में उनका दमदार और इंटेंस लुक देखने को मिल रहा है, जिसने फैंस की एक्साइटमेंट और बढ़ा दी है। फिल्म टॉक्सिक का नया पोस्टर सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। फिल्म के इस पोस्टर को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं।

'टॉक्सिक' इस दिन देगी दस्तक

फिल्म का निर्देशन गीतू मोहनदास (Geetu Mohandas) कर रही हैं। फिल्म में यश के साथ कियारा आडवाणी (Kiara Advani), नयनतारा (Nayanthara), हुमा कुरैशी (Huma Qureshi), तारा सुतारिया (Tara Sutaria) और रुक्मिणी वसंत (Rukmini Vasanth) भी अहम रोल में नजर आएंगी। यश की ये फिल्म इसी महीने यानी 26 अगस्त को बड़े पर्दे पर रिलीज होने वाली है। फिल्म टॉक्सिक से सामने आया यश का नए लुक को लेकर आपकी क्या राय है, कमेंट करके हमें जरूर बताएं।

Abhay
अभयauthor

अभय टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट डेस्क पर चीफ कॉपी एडिटर हैं। टीवी पत्रकारिता में डिप्लोमा हासिल करने वाले अभय मनोरंजन जगत की खबरों पर मजबूत पकड़ रखते हैं। वे फिल्म, टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी अपडेट्स को सरल भाषा में और सटीक जानकारी के साथ पेश करने के लिए जाने जाते हैं। अभय अबतक 9,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं। तेजी से बदलती एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में खबरों को पकड़ने, रिसर्च करने और समय पर प्रकाशित करने में उनकी खास दक्षता है।

और पढ़ें
End of Article