स्पोर्ट्स

CWG 2026: प्रिया घंघास ने दिलाया भारत को बॉक्सिंग में चौथा गोल्ड, 20 साल की उम्र में बनीं कॉमनवेल्थ चैंपियन

भारत की 20 साल की महिला मुक्केबाज प्रियाने ग्लास्गो राष्ट्रमंडल खेल में भारत के लिए 60 किग्रा भारवर्ग में गोल्ड मेडल अपने नाम कर लिया। ग्लास्गो राष्ट्रमंडल खेलों में भारत को मिला यह चौथा गोल्ड और पांचवां मेडल है।

Image

प्रिया घंघास (फोटो क्रेडिट AI Generated)

ग्लास्गो: भारत की 20 साल की महिला मुक्केबाज प्रियाने ग्लास्गो राष्ट्रमंडल खेल में भारत के लिए 60 किग्रा भारवर्ग में गोल्ड मेडल अपने नाम कर लिया। प्रिया ने फाइनल में कनाडा की मैरी अल अहमदिए को पटखनी देकर स्वर्ण पदक अपने नाम किया। उन्होंने मैच में शानदार प्रदर्शन किया। यह भारत के लिए ग्लास्गो राष्ट्रमंडल खेलों में बॉक्सिंग रिंग में मिला चौथा गोल्ड और कुल पांचवां मेडल है। पहले राउंड में भारतीय मुक्केबाज 2-3 से पिछड़ गई थीं। दूसरा राउंड प्रिया ने 4-1 से अपने नाम किया और मुकाबले में वापसी करने में सफल रहीं। ऐसे में तीसरे और निर्णायक राउंड में भी जजों ने प्रिया के पक्ष में फैसला दिया इसके साथ ही उन्होंने गोल्ड मेडल अपने नाम कर लिया। साक्षी ने अप्रैल 2026 में एशियाई मुक्केबाजी चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक अपने नाम किया था। इस फॉर्म को उन्होंने राष्ट्रमंडल खेलों में भी जारी रखा।

भारत को दिलाया चौथा गोल्ड

प्रीति पवार, जैस्मिन लंबोरिया और साक्षी चौधरी (विमेंस 51 किग्रा) के बाद प्रिया गोल्ड मेडल जीतने वाली चौथी भारतीय हैं। वहीं जादूमणि सिंह(55 किग्रा) सिल्वर मेडल अपने नाम कर चुके हैं। भारत के पांच मुक्केबाज अंकुश पंघल(पुरुष 80 किग्रा), अरुंधति चौधरी (विमेंस 70 किग्रा), लवलीना बोरगोहेन (विमेंस 75 किग्रा), सचिन सिवाच(पुरुष 60 किग्रा), नरेंदर बेरवाल(90 किग्रा) गोल्ड मेडल जीतने के दावेदार हैं। जादुमणि का फाइनल में हार के साथ भारत का बॉक्सिंग में 10 गोल्ड मेडल जीतने का सपना टूट गया। हालांकि महिलाओं ने लगातार चौथा गोल्ड मेडल अपने नाम कर लिया।

33 हुई भारत के पदकों की संख्या, पांचवें पायदान पर पहुंचा

प्रिया घंघास के गोल्ड मेडल के साथ ग्लास्गो राष्ट्रमंडल खेलों में भारत के पदकों की संख्या 33 हो गई है। 10 गोल्ड, 15 सिल्वर और 8 कांस्य पदक आ चुके हैं। भारत इस प्रदर्शन के साथ पदक तालिका में चौथे पायदान पर आ गया है। बॉक्सिंग रिंग में भारत के खाते में 4 गोल्ड और एक सिल्वर मेडल आज चुका है। पांच गोल्ड मेडल मुकाबले अभी बाकी हैं। पदक तालिका में भारत अब ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड और कनाडा से पीछे है।

Navin Chauhan
नवीन चौहानauthor

नवीन चौहान टाइम्स नाउ नवभारत की स्पोर्ट्स टीम में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा प्राप्त करने के बाद वे पिछले 15 वर्षों से सक्रिय रूप से मीडिया जगत में जुड़े हैं। प्रिंट मीडिया और डिजिटल—दोनों माध्यमों में काम करने के अनुभव ने उन्हें खेल पत्रकारिता में व्यापक दृष्टिकोण और गहरी समझ प्रदान की है। अपने लंबे करियर में नवीन ने कई बड़े राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है। इनमें आईपीएल, बैडमिंटन प्रीमियर लीग, इंडियन सुपर लीग, टी20 विश्व कप, आईसीसी विश्व कप, और तीन ओलंपिक—लंदन, रियो और टोक्यो—जैसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंट शामिल हैं। नवीन चौहान ने अपने करियर में कई प्रसिद्ध भारतीय खिलाड़ियों और कोचों के इंटरव्यू भी किए हैं, जिनमें पीवी सिंधू, विजेंदर सिंह और पुलेला गोपीचंद जैसे नाम शामिल हैं। अब तक नवीन 15,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें ग्राउंड रिपोर्टिंग, विश्लेषणात्मक लेख, स्पेशल स्टोरीज़, प्लेयर प्रोफाइल और टूर्नामेंट-आधारित एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article