वेब सीरीज

Lock Upp 2: मां को देखकर फूट-फूटकर रोईं Shivangi Joshi, पापा को देख Harshad Chopda के निकले आंसू

Lock Upp 2: रियलिटी शो लॉकअप 2 में जजमेंट डे पर शिवांगी जोशी, हर्षद चोड़ा और श्रेया कालरा के पेरेंट्स ने एंट्री की। इस मौके पर तीनों कंटेस्टेंट्स इमोशनल हो गए।

Image

lock upp 2 (photo credit- instagram)

Lock Upp 2: रियलिटी शो लॉकअप 2 (Lock Upp 2) अपने आखिरी हफ्ते में एंट्री लेने वाला है, लेकिन उससे पहले जजमेंट डे पर काफी ड्रामा हुआ। शो में एक-एक कंटेस्टेंट्स की रितेश देशमुख और फराह खान ने क्लास लगाई, लेकिन इस बीच एक इमोशनल पल भी आया। इस मौके पर शिवांगी जोशी (Shivangi Joshi), हर्षद चोपड़ा (Harshad Chopda) और श्रेया कालरा फूट-फूटकर रोती हुई नजर आईं। शो में एक-एक करके इन दिनों कंटेस्टेंट्स के पेरेंट्स एंट्री लेते हुए नजर आए। इस मौके पर शिवांगी जोशी, श्रेया कालरा और हर्षद चोपड़ा के पेरेंट्स ने बच्चों के साथ हुई बचपन में बुरी घटना पर बात की। टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें:: Allaince: शो में Salman Khan की धांसू एंट्री, भावुक हुए सोहेल खान; भाईजान को देख एक-एक कंटेस्टेंट के उड़े होश

    पिता को देख रो पड़े हर्षद चोपड़ा

    लॉकअप 2 के जजमेंट डे पर शिवांगी जोशी, हर्षद चोपड़ा और श्रेया कालरा को स्टेज पर बुलाया गया। यहां पर रितेश देशमुख और फराह खा ने पहले तीनों कंटेस्टेंट्स की तारीफ की और हैरानी जताई की शो के कुल 5 कंटेस्टेंट्स बचपन में मोलेस्ट हो चुके हैं, जो बहुत बड़ी संख्या है। शो में रितेश देशमुख ने सबसे पहले हर्षद चोपड़ा के पिता को बुलाया। हर्षद अपने पिता को देखते ही इमोशनल हो गए और रोने लगे। इस मौके पर हर्षद चोपड़ा के पिता ने कहा कि अगर वह सच पहले बता देता, तब भी कोई दिक्कत नहीं थी। बाहर सब ठीक है। हर्षद ने खुलासा किया कि वह दूसरी बार लाइफ में अपने पिता के गले लग रहे हैं। टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें:: 'गंदी नाली की कीड़े....', CJP के प्रोटेस्ट में Gen Z पर भड़के Mukesh Khanna, दी सख्त चेतावनी

      श्रेया कालरा की मां ने की तारीफ

      इसके बाद श्रेया कालरा का नंबर आया और उन्हें जैसे ही पता चला कि स्टेज पर उनकी मां आने वाली हैं तो वह रोने लगीं। श्रेया अपनी मां से नहीं मिलना चाहती थीं क्योंकि उन्होंने कभी अपनी मां को भी नहीं बताया था कि वह बचपन में मोलेस्ट हुई हैं। हालांकि, अपनी मां को देखते ही श्रेया रोने लगीं और उन्होंने अपनी मां को गले लगा लिया। इस मौके पर श्रेया की मां ने अपनी बेटी की जमकर तारीफ की और कहा कि उन्हें गर्व है कि वह उनकी बेटी है।

      शिवांगी जोशी की मां ने खुलकर की बात

      शिवांगी जोशी की मां ने स्टेज पर आखिरी में एंट्री ली। शिवांगी जोशी भी अपनी मां को देखते ही रोने लगीं। ऐसे मौके पर फराह ने शिवांगी जोशी की मां से पूछा कि जब शिवांगी के साथ वो हरकत हुई थी तब उनका क्या सोच थी? इस मौके पर एक्ट्रेस की मां ने कहा कि उन्हें सबसे पहले खुद की गलती लगी, क्योंकि उन्होंने एक अनजान को अपना भाई बना लिया था और उस पर विश्वास किया, लेकिन इस घटना के बाद उन्होंने अपने बच्चों को कभी अकेला नहीं छोड़ा। स्कूल से लेकर डांस क्लास तक वह कुछ अपने बच्चों के साथ जाती थी।
      Kavita
      कविताauthor

      कविता टाइम्स नाउ नवभारत डिजीटल के एंटरटेनमेंट डेस्क में बतौर चीफ कॉपी एडिटर की पोस्ट पर काम कर रही है. पत्रकारिता के क्षेत्र डिप्लोमा हासिल करने के बाद कविता ने मनोरंजन के क्षेत्र में कदम रखा, जहां पर वह टीवी पत्रकारिता के क्षेत्र में लंबे समय से काम कर रही है. टीवी के क्षेत्र में कविता की मजबूत पकड़ है. इस क्षेत्र में कविता को फिल्म, टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी अपडेट्स को सरल भाषा में और सटीक जानकारी के साथ पेश करने के लिए जानी जाती हैं. कविता ने अब तक 6,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं. मनोरंजन पत्रकारिता में तेजी से आ रहे बदलाव पर पैनी नजर रखना और समय पर हर सटीक खबर की जानकारी देना कविता की खासियत है.

      और पढ़ें
      End of Article