Salman Khan In Allaince: अमेजन प्राइम पर स्ट्रीम हो रहा रियलिटी शो अलायंस (Allaince) में एक-एक कंटेस्टेंट धमाकेदार परफॉर्मेंस दे रहा है। शो में कुछ समय पहले ही अली गोनी ने जबरदस्त एंट्री ली थी और अली ने शो का माहौल काफी बदल दिया है। एक तरफ अली है, जो फैंस को पसंद आ रहे हैं, तो दूसरी तरफ कुशाल टंडन है, जो अपने दमदार औरा से फैंस का ध्यान खींचकर रखते हैं। इन सबके बीच, सोहेल खान भी हैं, जिनके पास गेम के साथ साथ सलमान खान का सपोर्ट हैं और अब सलमान खान (Salman Khan) अपने भाई को सपोर्ट करने शो में पहुंच गए। सलमान खान को यहां पर देख हर एक कंटेस्टेंट की आंखें बड़ी हो गईं। 'गंदी नाली की कीड़े....', CJP के प्रोटेस्ट में Gen Z पर भड़के Mukesh Khanna, दी सख्त चेतावनी
सलमान खान की अलायंस में धांसू एंट्री
रियलिटी शो अलायंस का नया प्रोमो सामने आया है, जिसमें हर कंटेस्टेंट अपने गेम प्लान की बात कर रहे हैं। इस प्रोमो में एक टास्ट भी दिखाया गया है, जिसे कुशाल टंडन करते दिखाई दे रहे हैं, लेकिन तभी वह कुछ गलती कर देते हैं और फिर कुणाल खेमू कुशाल टंडन का मजाक उड़ाते हैं। इस प्रोमो के आखिर में ही सलमान खान की झलक दिखाई गई है, जो शो के लिए फैंस को एक्साइटेड करने के लिए काफी है। प्रोमो में देखा जा सकता है कि सलमान खान सिर पर कैप पहने घर में शानदार एंट्री लेते हैं और सभी कंटेस्टें अपनी अपनी जगह पर बैठे होते हैं, लेकिन सलमान को देखकर सभी लोग उठ जाते हैं और उनके चेहरे पर हैरानी वाले एक्सप्रेशन होते हैं। सलमान को देखकर सोहेल काफी इमोशनल हो जाते हैं और वह सीधा अपने भाई के गले लग जाते हैं। इस मौके पर सलमान अपने भाई का हालचाल भी पूछते हैं। सलमान बोलते हैं, 'क्या हाल है भाई।' अंकिता लोखंडे के पति Vicky Jain ने लॉन्च किया प्रोडक्शन हाउस, टाइगर श्रॉफ संग एक्शन फिल्म से करेंगे धमाका
