स्पोर्ट्स

एशियन गेम्स और ओलंपिक में भी गोल्ड लाएगी बेटी, पिता ने दिलाया भरोसा तो मां बोलीं मेहनत का फल मिला

हरियाणा, भिवानी की दो बेटियों ने बॉक्सिंग में दो गोल्ड मेडल दिला दिया है। साक्षी और प्रिया ने अपने-अपने भारवर्ग में गोल्ड मेडल जीता। ऐसा पहली बार हुआ है जब एक गांव की दो बॉक्सर बेटियों ने कॉमनवेल्थ में गोल्ड जीता है।

Image

साक्षी चौधरी (साभार-ANI)

भारतीय बॉक्सर साक्षी चौधरी ने कॉमनवेल्थ गेम्स में महिलाओं की 51 किलोग्राम कैटेगरी में गोल्ड मेडल अपने नाम किया। फाइनल मुकाबले में साक्षी ने इंग्लैंड की रुबी व्हाइट को 5-0 से पटखनी दी। रिंग में साक्षी का पंच इतना दमदार की सभी जजों ने तीनों राउंड में उनके पक्ष मे फैसला सुनाया। साक्षी की इस ऐतिहासिक जीत पर उनकी मां, शीला ने कहा, "बहुत खुशी मिली है। शुरू से ही साक्षी काफी फुर्तीली थी। साक्षी के पिता सुबह शाम उसे खेल की तैयारी के लिए ले जाते थे। गांव ने बहुत साथ दिया।

एक ही गांव से दो गोल्ड मेडल

साक्षी हरियाणा, भिवानी की रहने वाली है और इसी गांव की एक अन्य बॉक्सर प्रिया ने भी भारत के लिए बॉक्सिंग में गोल्ड जीता। ऐसा पहली बार हुआ है जब एक ही गांव की दो बेटियों, प्रिया और साक्षी ने गोल्ड मेडल जीता है। गांव में खुशी की लहर है और गांव वालों का कहना है कि इन दो बेटियों ने यहां के छोटे बच्चों के लिए ओलंपिक में भाग लेने और स्वर्ण पदक घर लाने की प्रेरणा दी है जो आने वाले वक्त में देखने को मिलेगा।

एशियन गेम्स और ओलंपिक में मेडल का भरोसा

साक्षी की इस जीत पर उनके पिता मनोज कुमार ने कहा, "मुझे बड़ी खुशी है कि मेरी बेटी ने कॉमनवेल्थ गेम्स में गोल्ड मेडल जीतकर देश का नाम रोशन किया है। मेरी बेटी ने बहुत मेहनत की है। मुझे पूरी उम्मीद है कि एशियन गेम्स और ओलंपिक में भी बेटी गोल्ड मेडल ही जीतकर लाएगी।" भारत ने इस बार बॉक्सिंग में अब तक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया है। इससे पहले बॉक्सिंग में भारत का सबसे अच्छा प्रदर्शन बर्मिंघम में था जहां उसने 7 मेडल जीते थे। इतना ही नहीं गोल्ड मेडल जीतने के मामले में भी यह भारत का बॉक्सिंग में अब तक का बेस्ट परफॉर्मेंस है।

Sameer Thakur
समीर कुमार ठाकुरauthor

समीर कुमार ठाकुर टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। करीब 10 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ वे न केवल क्रिकेट, बल्कि हॉकी, फुटबॉल, बैडमिंटन और अन्य प्रमुख खेलों की गहरी समझ रखते हैं। खेलों की बारीकियों को पकड़ने, खिलाड़ियों के प्रदर्शन का विश्लेषण करने और मैच परिस्थितियों को सरल व रोचक अंदाज में समझाने की उनकी क्षमता उन्हें स्पोर्ट्स बीट का एक भरोसेमंद पत्रकार बनाती है। जर्नलिज़्म में डिप्लोमा कर चुके समीर ने टीवी मीडिया में भी काम किया है, जिससे उन्हें लाइव न्यूज प्रेजेंटेशन, ब्रेकिंग अपडेट्स और विजुअल स्टोरीटेलिंग का अनुभव मिला। समीर अब तक 10,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव स्पोर्ट्स इंटरव्यू, ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग और मैच व सीरीज आधारित विश्लेषण शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article