स्पोर्ट्स

CWG 2026: अरुंधति चौधरी ने भी जड़ा गोल्डन पंच, ग्लास्गो में भारतीय महिला मुक्केबाजों का विजय अभियान जारी, जीता पांचवां स्वर्ण पदक

भारतीय मुक्केबाज अरुंधति चौधरी ने ग्लास्गो राष्ट्रमंडल खेलों में अपने शानदार प्रदर्शन को शनिवार को फाइनल मुकाबले में भी जारी रखा और महिलाओं के 70 किलो भारवर्ग का गोल्ड मेडल अपने नाम कर लिया।

Image

अरुंधति चौधरी (फोटो क्रेडिट AI Generated)

ग्लास्गो: भारतीय मुक्केबाज अरुंधति चौधरी ने ग्लास्गो राष्ट्रमंडल खेलों में अपने शानदार प्रदर्शन को शनिवार को फाइनल मुकाबले में भी जारी रखा और गोल्ड मेडल अपने नाम कर लिया। महिलाओं के 70 किलो भारवर्ग को खिताबी मुकाबले में अरुंधति ने इंग्लैंड की चैंटली रीड को पटखनी देकर गोल्ड मेडल अपने नाम कर लिया। भारत का यह ग्लास्गो राष्ट्रमंडल खेलों में बॉक्सिंग में पांचवां गोल्ड और छठा पदक है।

फाइनल मुकाबले में राजस्थान के कोटा की अरुंधति ने शानदार प्रदर्शन किया। पहला राउंड 23 वर्षीय अरुंधति चौधरी ने 4-1 के अंतर से अपने नाम किया। दूसरे राउंड में उन्होंने शानदार प्रदर्शन किया और अंपायरों ने 5-0 से फैसला उनके पक्ष में दिया। तीसरे और आखिरी राउंड में अरुंधति ने अपने दबदबे को बनाए रखा और गोल्ड मेडल अपने नाम कर लिया।

34 हुई भारत के पदकों की संख्या, चौथे पायदान पर पहुंचा

अरुंधति चौधरी के गोल्ड मेडल के साथ ग्लास्गो राष्ट्रमंडल खेलों में भारत के पदकों की संख्या 34 हो गई है। भारत की झोली में 11 गोल्ड, 15 सिल्वर और 8 कांस्य पदक आ चुके हैं। बॉक्सिंग रिंग में भारत के खाते में 5 गोल्ड और एक सिल्वर सहित कुल मेडल आ चुके है। चार गोल्ड मेडल मुकाबले अभी बाकी हैं। पदक तालिका में भारत चौथे पायदान पर पहुंच गया है। भारत अब पदकों के मामले में ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड और कनाडा से पीछे है।

भारत को दिलाया बॉक्सिंग में पांचवां गोल्ड

प्रीति पवार, जैस्मिन लंबोरिया और साक्षी चौधरी (विमेंस 51 किग्रा), प्रिया घंघास(60 किग्रा) के बाद ग्लास्गो राष्ट्रमंडल खेलों में गोल्ड मेडल जीतने वाली अरुंधति चौधरी (विमेंस 70 किग्रा) पांचवीं भारतीय बॉक्सर हैं। वहीं जादूमणि सिंह(55 किग्रा) सिल्वर मेडल अपने नाम कर चुके हैं। भारत के पांच मुक्केबाज अंकुश पंघल (पुरुष 80 किग्रा), लवलीना बोरगोहेन (विमेंस 75 किग्रा), सचिन सिवाच(पुरुष 60 किग्रा), नरेंदर बेरवाल(90 किग्रा) गोल्ड मेडल जीतने के दावेदार हैं। जादुमणि का फाइनल में हार के साथ भारत का बॉक्सिंग में 10 गोल्ड मेडल जीतने का सपना टूट गया। हालांकि महिलाओं ने लगातार चौथा गोल्ड मेडल अपने नाम कर लिया।

Navin Chauhan
नवीन चौहानauthor

नवीन चौहान टाइम्स नाउ नवभारत की स्पोर्ट्स टीम में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा प्राप्त करने के बाद वे पिछले 15 वर्षों से सक्रिय रूप से मीडिया जगत में जुड़े हैं। प्रिंट मीडिया और डिजिटल—दोनों माध्यमों में काम करने के अनुभव ने उन्हें खेल पत्रकारिता में व्यापक दृष्टिकोण और गहरी समझ प्रदान की है। अपने लंबे करियर में नवीन ने कई बड़े राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है। इनमें आईपीएल, बैडमिंटन प्रीमियर लीग, इंडियन सुपर लीग, टी20 विश्व कप, आईसीसी विश्व कप, और तीन ओलंपिक—लंदन, रियो और टोक्यो—जैसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंट शामिल हैं। नवीन चौहान ने अपने करियर में कई प्रसिद्ध भारतीय खिलाड़ियों और कोचों के इंटरव्यू भी किए हैं, जिनमें पीवी सिंधू, विजेंदर सिंह और पुलेला गोपीचंद जैसे नाम शामिल हैं। अब तक नवीन 15,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें ग्राउंड रिपोर्टिंग, विश्लेषणात्मक लेख, स्पेशल स्टोरीज़, प्लेयर प्रोफाइल और टूर्नामेंट-आधारित एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article