Dipika Kakar Break Silence On Clothing Brand Getting Hate: टीवी की मशहूर एक्ट्रेस दीपिका कक्कड़ ने अपनी एक्टिंग और अंदाज से इंडस्ट्री में जबरदस्त पहचान बनाई है। दीपिका कक्कड़ ब्रेस्ट कैंसर जैसी बीमारी से जूझ रही हैं। एक्ट्रेस का इलाज तो चल रहा है, लेकिन इस इलाज में भी दीपिका कक्कड़ कई बड़ी परेशानियों से गुजर रही हैं। दीपिका कक्कड़ व्लॉग के जरिए अपने फैंस से जुड़ी रहती हैं और लगातार हेल्थ अपडेट साझा करती नजर आती हैं। लेकिन इन सबसे इतर दीपिका कक्कड़ को अपनी एक और चीज के लिए लोगों की नफरत सहनी पड़ रही है। इस मामले पर दीपिका कक्कड़ (Dipika Kakar) ने अपना दर्द भी बयां किया है।
दीपिका कक्कड़ (Dipika Kakar) और शोएब इब्राहिम ने हाल ही में जारी हुए व्लॉग में बताया कि एक्ट्रेस के क्लोथिंग ब्रांड को लोग ट्रोल कर रहे हैं, साथ ही उसपर हेट कमेंट्स कर रहे हैं। शोएब इब्राहिम ने दीपिका कक्कड़ के क्लोथिंग ब्रांड के बारे में बात करते हुए कहा, "बहुत से लोग ऐसे हैं जो दीपिका के क्लोथिंग ब्रांड पर बुरे और भद्दे कमेंट्स कर रहे हैं। लेकिन इसका ये मतलब बिल्कुल नहीं है कि वो रुक जाएंगी।" वहीं अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए दीपिका कक्कड़ ने कहा, "हम सभी इंसान हैं और मेरी हिम्मत टूट जाती है ऐसी चीजें पढ़कर। लेकिन बहुत से लोग ऐसे भी हैं जो सवाल करते हैं मेरे ब्रांड के बारे में और पूछते हैं कि मैं नए प्रोडक्ट कब लॉन्च कर रही हूं। इससे मुझे प्रेरणा मिलती है कि मैं और अच्छा करूं।"
बता दें कि दीपिका कक्कड़ (Dipika Kakar) ने फैंस को अपना हेल्थ अपडेट देते हुए बताया था कि अब वह सही से चल भी नहीं पा रही हैं। उनका एनर्जी लेवल काफी कम हो चुका है। दीपिका कक्कड़ ने फैंस को ये भी बताया था कि उनके बाल बहुत ज्यादा झड़ने लगे हैं।
